– शासन स्तर से मिली स्वीकृति, जावरा में तीन तो पिपलौदा में बनेगा एक ब्रिज
जावरा। विधानसभा क्षेत्र जावरा में चार स्थानों पर 6 करोड़ से अधिक की लागत के ब्रिज निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से मिल गई हैं। जावरा क्षैत्र में तीन तथा पिपलौदा में एक ब्रिज की स्वीकृति मिली हैं। जिनका कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा।
उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के अथक प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गो व ब्रिज निर्माण कार्यो को प्राथमिकता से प्रस्तावित किया जा रहा हैं। राज्य शासन द्वारा इन प्रस्तावों को स्वीकृति भी दी जा रही हैं। डॉ पांडेय की अनुशंसा पर गत बजट में स्वीकृत चार स्थानों के ब्रिज निर्माण कार्य की प्रशासकीय व वित्तिय स्वीकृति जारी हो गई हैं। इन स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जावरा में तीन तथा पिपलौदा में बनेगा एक ब्रिज –
विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से लगभग 6 करोड़ 3 लाख रु की राशि से स्वीकृत चार ब्रिज निर्माण में जावरा-कालूखेड़ा मार्ग पर चुरू वाला दाल मिल के सामने व पुराने गर्ग पेट्रोल पंप के समीप, जावरा-मन्दसौर मार्ग पर औद्योगिक पुलिस थाने के समीप, ग्राम कलालिया में नाले पर पुलिया एवं पिपलौदा में नवीन बस स्टैंड के समीप रोजड नदी पर पुल निर्माण किया जाएगा। जावरा विकासखण्ड के उक्त तीनों ब्रिज 1 करोड़ 81 लाख रु एवं पिपलोदा में ब्रिज निर्माण की लागत 4 करोड़ 21 लाख रु है। जावरा विधानसभा क्षेत्र में ब्रिज निर्माण की स्वीकृति प्राप्त होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, राजेन्द्र सिंह देवड़ा, मांगीलाल पांचाल, दिनेश पाटीदार, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि हरिओम शाह, मुकेश मोगरा, प्रफुल जैन सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.