• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, June 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जमड़ा “वर्ल्ड इंग्लिश पोएट्री प्लेनेट” के शीर्ष 100 कवियों में शामिल
जावरा

जमड़ा “वर्ल्ड इंग्लिश पोएट्री प्लेनेट” के शीर्ष 100 कवियों में शामिल

EditorBy EditorDecember 27, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

*कारुलाल जमड़ा “वर्ल्ड इंग्लिश पोएट्री प्लेनेट” के शीर्ष 100 कवियों में शामिल

जावरा। : रतलाम जिले की पिपलोदा तहसील के सुखेड़ा कस्बे के अँग्रेजी शिक्षक-कवि और लेखक और जावरा निवासरत डॉ.कारुलाल जमड़ा को विश्वभर में फैले “वर्ल्ड इंग्लिश पोएट्री प्लेनेट” अँग्रेजी कविता संगठन ने अपने पचास हजार कवियों में से शीर्ष 100 में सम्मिलित कर फ़ेसबुक और सोशल मीडिया पर बने अपने संगठन के कवर पेज पर सम्मिलित किया है। यह सम्मान उन्हें लगातार उत्कृष्ट रचनात्मक योगदान हेतु दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विश्व स्तर पर अँग्रेजी काव्य लेखन में पिछले दो साल में सोशल मीडिया और वेबसाइट द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओ में उन्होंने 100 से ज्यादा पुरस्कार जीते।उनकी रचनाएं कई अँग्रेजी काव्य संकलनों का हिस्सा बनी है और विश्वविद्यालयों और विश्वस्तरीय समकालीन अँग्रेजी साहित्य में शामिल की गई है l सुखेड़ा के स्थानीय सरकारी स्कूल में हिंदी माध्यम से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले अत्यंत निर्धन पृष्ठभूमि के कारूलाल जमड़ा ने हिंदी साहित्य के साथ अब अँग्रेजी साहित्य में भी विश्वस्तर पर अपनी उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज करवाई है I गत 27 वर्षों से हिंदी, अँग्रेजी,संस्कृत सहित तीन भाषाओं में साहित्यिक योगदान दे रहे श्री जमड़ा ने वर्ष 2023 में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट के माध्यम से समकालीन उच्च स्तरीय अँग्रेजी साहित्य में सहभागिता कर लगभग 100 से ज्यादा महत्त्वपूर्ण अवार्ड प्राप्त किए l इसके साथ ही इस वर्ष हजारों अँग्रेजी कवियों के बीच पोएट्री कलेक्शन “स्ट्रगल ऑफ बीइंग राइटर”,”सोसाइटी ऑफ पीस इंकर”, “स्प्रिट फायर सोल”,”पैशन पोएट्री” और “मैसेज ऑफ लव” सहित 10 अँग्रेजी पुस्तकों में उनकी चयनित रचनाओं को स्थान मिला है l ख्यात ढोलक वादक स्व मोहन जी दमामी के पुत्र कारूलाल जमड़ा इस समय शासकीय कमला नेहरू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में अँग्रेजी के पीजीटी होकर जिलास्तर अँग्रेजी शिक्षक-प्रशिक्षण दल के सदस्य और ब्रिटिश काउंसिल इंग्लिश प्रोजेक्ट के प्रदेश स्तर के प्रशिक्षक हैl उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने हर्ष और प्रसन्नता व्यक्त की है l श्री जमड़ा इस समय कमला नेहरू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में अँग्रेजी के स्नातकोत्तर शिक्षक हैं।

Post Views: 173
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

सेवा, सम्मान और उत्साह के बीच संपन्न हुई आधिकारिक यात्रा

June 22, 2026

महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र और समाज की सेवा करें : डॉ. राजा मानवेन्द्र सिंह

June 21, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

By EditorJune 24, 2026

– औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस की कार्रवाई, 16 लाख रुपये का मादक पदार्थ व ट्रक…

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026

जावरा में कांग्रेस कार्यकर्ता मिलन समारोह, राहुल भैया बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत

June 23, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

केलों से भरे ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 20 किलो डोडाचूरा, जावरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों को दबोचा

June 24, 2026

जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ट्रक की स्टेपनी से 26 किलो डोडाचूरा जब्त, पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

June 24, 2026

मंडी टैक्स बढ़ाने के विरोध में व्यापारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

June 23, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.