– भूतेड़ा के बाद निकले पैदल, हनुमंतिया में किया पहला पढ़ाव
– विभिन्न गावों से होकर 27 को पहुंचेंगे उज्जैन, कोठी पैलेस के बाहर देंगे धरना
जावरा। उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड एक्सेस वे के निर्माण में अनकों विसंगतियों हैं। इन विसंगतियों को दूर करने तथा इस फोरलेन में भूतेड़ा से होटल ज़ोयो चौराहे तक ग्राउंण्ड लेवल में ही सड़क बनाने की मांग को लेकर जन संघर्ष समिति और किसान संगठनों द्वारा शनिवार को निकलने वाली पैदल यात्रा में सुबह पुलिस ने व्यवधान पैदा किया। पुलिस आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर ले गई, लेकिन छुटते ही किसान संगठनों और जन संघष्र समिति सदस्यों ने अपनी पैदल यात्रा पुन: प्रारंभ कर दी। यात्रा का पहला पड़ाव ग्राम हनुमंतिया रहां। जहां सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों और समिति सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें आगामी रणनिती तय की गई। पैदल यात्रा के तय कार्यक्रमानुसार रविवार को सुबह पुन: पैदल यात्रा हनुमंतिया से प्रारंभ होगी।
चाहे पुलिस जैल में डाल दे, यात्रा जारी रहेगी –
जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने बताया कि पहले दिन की यात्रा में मध्यप्रदेश की तानाशाही सरकार ने अपने नुमांइदों के मार्फत व्यवधान पैदा किया हैं। लेकिन यात्रा बदस्तुर जारी रहेगी। चाहे पुलिस व प्रशासन उन्हे जैल में डाल दे, लेकिन उनके साथ हजारों की संख्या में किसान व पीडि़त हैं, हम नहंी तो वे इस यात्रा को जारी रखेंगे। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचा रहे हैं, हम कोई अपराध नहीं कर रहे हैं, अपनी बात रखने का हमें हमारे संविधान ने अधिकार दिया हैं, लेकिन सरकार हमारे अधिकारों का हनन कर रही हैं।
पंचायत से पार्लियामेट सदस्यों का भी समर्थन प्राप्त –
बैठक में मौजुद किसान नेताओं ने कहा कि विगत तीन माह से जोयो चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। समिति के इस धरने और उनकी मांग को पंचायत से लेकर पार्लियामेंट मेम्बर तक ने समर्थन दिया हैं, वहीं सड़क की विसंगतियों को दूर करने के लिए लिखित और मौखिक कार्यवाही भी की हैं। पंरतु दूर्भाग्य है कि मध्यप्रदेश सरकार सुनने को तैयार नही हैं। करोडो रूपये बीघा मार्केट वेल्यू की जमीन कोडिय़ों के दाम अधिग्रहण की जाकर स्वयं को किसान हितेषी बताने वाली सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही हैं।
उज्जैन बदनावर की तर्ज पर बने फोरलेन –
किसान नेताओं ने बताया कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास में यह परियोजना महत्वपूर्ण बताई गई है, क्षेत्र में इस योजना से आर्थिक सशक्तिकरण और सामजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने का उद्देश्य बताया जा रहा है। परंतु वास्तविकता कुछ और है, हमारी मांग है उज्जैन-बदनावर की तर्ज पर यह फोरलेन बनाया जावे, जो जमीन के समतल हो, मुआवजा राशि चार गुना दी जाए, शहरी क्षेत्रों में स्लेब सिस्टम लागू किया जाए। ऐसी अनेकों मांगों का निराकरण नहीं होने से जावरा से उज्जैन-जावरा ग्रीन फिल्ड रोड़ में परिवर्तन हेतु बनायी गई जनसंघर्ष समिति सभी किसान भाईयों के साथ 22 मार्च 2025 सुबह 10 बजे धरना स्थल से किसान न्याय यात्रा उज्जैन की ओर पदयात्रा के रूप में प्रस्थान करेगी।
धरना स्थल से निकली पैदल यात्रा इन गांवों से होकर पहुंचेगी उज्जैन –
शनिवार को सुबह 11 बजे जोयो होटल धरना स्थल से पैदल मार्च प्रारंभ हुआ जो भूतेडा, उपलई, केरवासा, रेवास, डोडियाना, हनुमन्तिया पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगा। यात्रा 23 मार्च को प्रात: 8 बजे प्रारंभ होकर ललियाना, गोठड़ा, श्रीवच, मीण, बंजारी, कंचनखेडी, नावतिया, पचलासी, पाड़सुतिया पहुंचेंगी जहां रात्रि विश्राम होगा। 24 मार्च को सुबह 8 बजे यात्रा भीकमपुर, डुमनी, भाटीसुड़ा, लिम्बोदिया, झिरनिया, बाखेड़ा, कुण्डला, नागझिरी, आक्या पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा। 25 मार्च को सुबह 08 बजे पुन: यात्रा प्रारंभ होगी जो बरखेडा, नवादा, पालसोद, गुरला, लसुडिय़ा, पिपलियाडाबी, रामाबालौदा, जियाजीगढ़, खुखरी, अरोलिया जस्सा पहुंचेगी जहंा रात्रि पढ़ाव होगा। 26 मार्च को सुबह 08 बजे से परोलिया झाली, पुरीखेड़ा, नागपुरा, झिरनिया, पानबडौदिया, आजमपुरा, रातडिय़ा, मोहनपुरा, मांगरोला पहुंचेगी रात्रि पढाव के बाद 27 मार्च को सुबह 08 बजे निकलकर उज्जैन कोठी पैलेस स्थित कमिश्नर कार्यालय पर सुबह 11 बजे पहुंचेगी। जहां समिति व किसान संगठनों द्वारा अनिश्तिकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा।
००००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

