– होली चेहल्लुम को लेकर हुई बैठक, अधिकारियों को समय से पहले पूर्ण कर ले सभी तैयारियां
जावरा। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हुसैन टैकरी शरीफ पर अगले माह आयोजित होने वाले होली चेहल्लुम को लेकर गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर एसडीएम ने सभी विभागों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम त्रिलोचन गौड़ ने कहा कि होली चैहल्लुम से पहले ही सभी विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण कर ले, ताकि आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़े। समय से पहले समुचे हुसैन टैकरी परिसर की सफाई, दवाई छिडकाव, सड़कों की मरम्मत, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। वक्फ कमेटी से आए लोगों को एसडीएम ने कहा कि उनके द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं में कोई कमि नहीं रहनी चाहिए। ट्रेफिक इंचार्ज को होली चेहल्लुम के दौरान ट्रेफिक व्यवस्था बेहतर करने के साथ ही ऑटो, मिनीडोर चालकों को किराया सूची लगाने के निर्देश देने हेतु कहा। गुरुवार को हुई बैठक में एसडीएम के साथ तहसीलदार संदीप इवने, नायब तहसीलदार वैभव जैन, नपा इंजिनियर शुभम सोनी, पीएचई इंजिनियर इरफार अली, बीएमओ डॉ एसएल खराड़ी, ट्रेफिक सुबेदार सोनु वाजपेयी के साथ लोक निर्माण विभाग, बिजली कंपनी तथा वक्फ समिति के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

