– घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद किया रतलाम रैफर
जावरा। जोधपूर से हैदराबाद जा रही बस गुरुवार को तडऩे करीब 5 बजे बैकाबू होकर परवलिया स्थित एक मकान में जा घुसी, हादसे में बस चालक सहित करीब पांच लोग गंभीर घायल हुए, जिन्है उपचार के लिए जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्है रतलाम रैफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 से अधिक यात्री सवार थे, केबिन में बैठे यात्रियों की माने तो बस के आगे सीमेंट की ट्रक चल रही थी, जिसमें से सीमेंट की बोरी गिरने के चलते एक बस बैकाबू हो गई थी। वहीं कुछ का कहना था कि बस चालक को अचानक से नींद की झपकी आ गई, जिससे बस आगे चल रही सीमेंट की ट्रक से टकरा गई और बैकाबू हो गई और मकान में घुस गई।
108 की मदद से घायलों को भेजा अस्पताल –
हादसे के बाद प्रधान आरक्षक राहुल उपाध्याय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से गंभीर घायल बस चालक को कांच फोड़ कर बाहर निकाला और केबिन में बैठे सहायक चालक व क्लीनर को भी बाहर निकाला वहीं वॉशरूम में गई सायरा को बाहर निकाला। हादसे में बस चालक अफजल खान पिता शरीफ खान (40) निवासी जोधपूर जयकरण (25) निवासी नागौर, बलवीरसिंह पिता नारायणसिंह (35) निवासी जौधपूर, ज्योति पिता पवन (23) निवासी राजस्थान के साथ परवलिया निवासी सायरबाई पति भगवान गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्है 108 की मदद से जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रतलाम रैफर कर दिया गया। सुबह करीब साढ़े 6 बजे बाद क्रेन की मदद से बस को निकाला गया।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

