– नेपाल की संस्था ने डॉ त्रिवेदी को मध्यप्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था
जावरा। नेपाल सरकार के लुंबिनी प्रांत में विश्व प्रतिभा बहुत क्षेत्रीय फाउंडेशन के द्वार विश्व स्तरीय देव नागरिक लिपि के संरक्षण, संवर्धन और नेपाल भारत मैत्री संबंध के लिए हिंदी साहित्यकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में नेपाल सरकार के लुंबिनी प्रांत के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्रालय मंत्री भंडारीलाल अहीर वन तथा वातावरण मंत्रालय के मंत्री बादशाह कुर्मी गुजरात राज्य के जस भाई पटेल सीएम हाउस, नरेंद्र मोदी के पूर्व सहायक एवं डॉ राजेंद्र त्रिवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद गिरि मायालु संस्था अध्यक्ष ने की उल्लेखनीय संस्था द्वारा डॉ राजेंद्र त्रिवेदी को मध्य प्रदेश प्रांत का एंबेसडर नियुक्त कर 2024-25 में प्रांत मैं संस्था के कार्यों को बढ़ावा देने का जिम्मेदारी दी गई थी। जिन्होंने बखूबी इस कार्य को किया, संस्था द्वारा उन्हें विश्व प्रतिभा बहुत क्षेत्रिय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया। आपकी उल्लेखनीक साहित्यिक सेवाओं का मंच से उल्लेख किया गया । अमेरिका, तंजानिया, नेपाल और भारत के 20 से अधिक राज्यों के साहित्यकार कार्यक्रम में मौजूद थे। त्रिवेदी को दी बधाई –
डॉ राजेंद्र त्रिवेदी ने सम्मान के लिए आभार प्रकट किया। श्री मां ग्राम विकास समिति भारत विकास परिषद शाखा जावराद्वारा इस उपलब्धि पर शेखर नाहर, सुनील तिवारी, अशोक पाटीदार, रत्नेश पांडे, देवेंद्र शर्मा भारद्वाज, दिनेश सिसोदिया, दिनेश भावसार, प्रहलाद मेहरा, गिरिराज उपाध्याय, शिवेंद्र माथुर,रजत सोनी, नितेश धनोतिया, दीपक साधु, गोवर्धन पटेल, लोकेश पड्या, गोपाल सेठिया आदि ने बधाई दी हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.