– अतिथियों ने बच्चों को बांटे पुरुस्कार
जावरा। सरस्वती शिशु मंदिर कश्मीरी गली जावरा में कक्षा अष्टम के विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूजा धारीवाल, विशेष अतिथि रेणुबाला शर्मा (प्राचार्य) व अध्यक्ष अर्चना कर्नावट के साथ समिति के वरिष्ठ सदस्य अनिल पावेचा उपस्थित रहे। अतिथियों से परिचय प्रधानाचार्य शीला सोन ने करवाया।
मुख्य अतिथि पूजा धारीवाल ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप भविष्य में ऊँचे पदों पर रहे और राष्ट्र सेवा का कार्य करते रहे। विशेष अतिथि रेणुबाला शर्मा (प्राचार्य) ने छात्रों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्ष अर्चना कर्नावट ने छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर अभ्यास करना आवश्यक है।
कक्षा 8 के विद्यार्थियो ने अपने अनुभव व्यक्त किए। कक्षा 7 के छात्रों द्वारा विदाई गीत की प्रस्तुति दी गई। प्रांत स्तरीय खो-खो, बैडमिंटन और टेबल टेनिस में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए। संचालन छात्राओं वेदांशी गवली एवं गर्विका सोलंकी ने किया। आभार मनीषा गंगवाल दीदी ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

