जावरा। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली के तत्वाधान में अहिंसा दिवाकर गौरक्षा प्रेमी कई जेलों में गौशालाएं प्रारंभ करने वाले क्रांतिकारी राष्ट्र संत कमल मुनिजी (कमलेश) का 69 जन्मदिन भारत में ही नहीं वरन् विदेश में भी मनाया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए मंच के वरिष्ठ राष्ट्रीय मार्गदर्शक अभय सुराणा ने बताया कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई से सम्मानित राष्ट्रीय संत श्रीकमल मुनि (कमलेश) के जन्म दिवस पर भारत भूषण महंत गोविंदाचार्य सहित 500 संतों के द्वारा प्रयागराज कुंभ मेले में जन्मदिन का शंखनाथ गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग से प्रारंभ हो गया है। 5 फरवरी को प्रवर्तक प्रकाश मुनि जी उपाध्याय प्रवर श्री गौतम मुनि जी उप प्रवर्तनी महासती सत्य साधना जी महा सती चंदन बालाजी महासती अर्चना जी करीब 40 साधु साध्वी जी के सानिध्य में यश लोन संघ के तत्वाधान में अहिंसा दिवस के रूप में आयोजित किया जा रहा है। ये संगठन करेंगे सेवा गतिविधियों की भेंट अर्पित –
राष्ट्रीय सर्व धर्म सांसद सर्व धर्म सद्भाव दिवस , राष्ट्रीय स्वर्णिम भारत मंच अन्न दान दिवस राष्ट्रीय मुस्लिम अहिंसा मंच नई दिल्ली राष्ट्रीय एकता दिवस ,गुरु कमल चंद्रोदय ट्रस्ट उदयपुर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, अखिल भारतीय अहिंसा संघ नई दिल्ली गौ रक्षा, अखिल भारतीय वीरवाल जैन युवा संघ संस्कार क्रांति, आदि अनेकों संस्थाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विभिन्न सेवा कार्य कर गुरुदेव को सेवा गतिविधियों की भेंट अर्पित करेंगे।
महिला शाखा करेगी नई गौशाला प्रारंभ –
दिवाकर मंच महिला शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगला भंडारी डॉ आभा गांधी ने बताया कि महिला शाखा की ओर से नई गौशाला प्रारंभ की जाएगी। गुरुदेव के नाम से जैन एकता मंच ने जैन एकता दिवस अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति सद्भावना दिवस दिवाकर कमल गौ सेवा संस्थान जीव दया दिवस जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली एवं महिला युवा शाखा संगठन दिवस के राष्ट्रीय गौ सेवा संघ मुंबई की तरह सभी राज्य सरकारों से गाय को राजमाता घोषित करवाने का प्रयास करेगी।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में करेगी गौसेवा –
13 फरवरी को युवाचार्य प्रवर श्री महेंद्र ऋषि जी के सानिध्य में वडगांव मावल में विश्व शांति दिवस राष्ट्रीय जैन संत कमल मुनि कमलेश विद्यालय राजगृही नालंदा बिहार में 23 फरवरी को समापन संस्कार क्रांतिके रूप में दिवाकर मंच शाखा कोलकाता की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा मध्य प्रदेश गुजरात व राजस्थान के विभिन्न गौशालाओं में जाकर गौ सेवा की जाएगी। अहिंसा दिवाकर मुनि कमलेश के जन्मदिन को लेकर प्रतिवर्ष की भांति धार्मिक सामाजिक राजनीतिक प्रशासनिक अधिकारी धर्मगुरु अपनी निष्ठा व्यक्त करने के लिए उत्साह उमंग के साथ अपने अपने क्षेत्र में अपने अपने ढंग से सेवा गतिविधियां आयोजित करके राष्ट्र संत कमल मुनि कमलेश के चरणों में जन्मदिन की भेंट देंगे।
अपने अपने क्षैत्र में सेवा गतिविधि आयोजित करने की अपील –
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के संस्थापक अध्यक्ष मोतीलाल बाफना, राष्ट्रीय महामंत्री अभय श्रीमाल, जैन दिवाकर संगठन समिति के अशोक नवलखा, जैन कांफ्रेंस के सुजानमल कोचट्टा, युवा शाखा के आशीष जैन, निलेश बाफना, शेखर नाहर, सौरभ जैन, महिला शाखा से कल्पना मुथा, आभा जैन, रानी राणा, आशा जैन, माया वीरवाल, पदमा गंगवाल, मेनादेवी रांका, शिल्पा पोखरना, नेहा जैन, खुशबू दंड सहित अनेक श्रावक श्राविकाओं, युवा एवं बाल मंच के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र में सेवा कार्य गतिविधियां आयोजित करने की अपील की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.