– कालूखेड़ा के युवक की बाईक पर बदमाश ने किया हाथ साफ
– बाईक चुराकर ले जाते समय बदमाश सीसीटीवी में हुआ कैद
जावरा। शहर में बाईक चोर बेखौफ होकर जहां चाहे वहां बाईक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों के होंसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे न्यायालय परिसर से भी दिन दहाड़े बाईक चोरी कर रहे हैं। जावरा के न्यायालय परिसार में दिन भर मोटर साईकले बेतरतिब तरीके से खड़ी रहती हैं। यहां वकीलों व न्यायाधीशो के वाहन की पार्किंग के लिए तो जगह हैं, लेकिन दिन भर में न्यायालय में आने वाले लोगों की दुपहिया वाहनों की पार्किंग के लिए कोई निश्चित स्थान नहीं हैं, वहीं परिसर में रखे वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी कोई खास इंतजाम नहीं हैं। हालाकि यहां दिन भर में कई पुलिस थानों के जवान अपराधियों को पेश करने लेकर आते हैं, बावजूद इसके यहां से कई बार बाईक चोरी की वारदात हो चुकी हैं।
सीसीटीवी में हुआ कैद –
शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे न्यायालय परिसर जावरा से फकीर मोहम्मद मंसुरी निवासी कालुखेडा कि मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी एमपी 43 डीपी 9870 ब्लेक, रेड कलर की चोरी हो गई। बाईक चोर न्यायालय से मोटर साईकल लेकर लक्ष्मीबाई रोड़ की और निकला हैं, जो कि सीसीटीवी फुटेज मैं कैद हुआ हैं। फरियादी फकीर मोहम्मद ने थाने पर आवेदन दिया हैं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही हैं।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

