– तीन आरोपी गिरफ्तार, पोस्तादाना व केमिकल व अन्य साधनों सहित करीब 25 लाख का मश्रुका जप्त
जावरा। मठमेले पोस्ता दाना को केमिकल से क्लीन कर उसे बाजार में ऊंचे दाम में बेचने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा हैं। मामले का खुलासा शनिवार को एसपी अमित कुमार ने एएसपी राकेश खाखा की उपस्थिति में किया।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि थाना औद्योगिक क्षैत्र पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम बन्नाखेडा का श्रीपाल सोनगरा अपने दो अन्य साथी जावेद व अकबर के साथ उसके स्वयं के बोरदा रोड स्थित फार्म हाऊस पर मठमेले पोस्ता दाना को बाजार मे उचे दाम पर बेचने के लिये केमीकल से धोकर तैयार कर रहा हैं। उक्त केमीकल से धोया हुआ पोस्तादाना मानव जीवन के लिये हानिकारक है, यदि तत्काल दबिश दी जाये तो इन्हे पकडा जा सकता हैं।
सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान पर पहुची व मौके पर केमीकल से धुले हुये पोस्तादाना से भरे 11 कट्टे व बिना धुले हुये पोस्तादाना से भरे हुये 29 कट्टे, 05 पुरे हरे रंग के ज्वलनशील केमीकल से भरे ड्रम व एक आधा हरे रंग के ज्वलनशील केमीकल से भरा ड्रम, तीन प्लास्टिक की केन, केमीकल मे गला हुआ पोस्तादाना छानने की मशीन, दो एल्युमिनियम के तपेले, एक इलेक्ट्रानिक तोलकांटा को आरोपी श्रीपालसिह, जावेद व अकबर से विधिवत जप्ति पंचनामा बनाकर जप्त किया गया तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर धारा 274, 318(4),3(5) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपियों से मठमेला व खऱाब पोस्ता दाना व केमिकल खरीदने तथा केमिकल के धोकर पोस्तादाना को उपायकर उसे बेचने के संबध मे पुछताछ की जा रही है।
आरोपियों के कब्जे से जप्त किया 25 लाख का मश्रुका –
एसपी ने बताया कि मामले में पुलिस ने श्रीपालसिह (35) निवासी ग्राम बन्नाखेडा, जावेद पिता मोहम्मद हुसैन (23) निवासी दाहखेडा थाना रिंगनोद जिला रतलाम तथा अकबर पिता मोहम्मद खान (25) निवासी रानीखेडा थाना निम्बाहेडा कोतवाली जिला चित्तोडगढ राजस्थान को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से केमिकल से धुला पोस्ता दाना, केमिकल, ड्रम आदि सामग्री सहित करीब 25 लाख रुपए का मश्रुका जप्त किया हैं। पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वी डी जोशी, उनि प्रतापसिह भदौरीया, उनि. प्रियंका चौहान, सउनि जसराज चन्देल, प्रदीपसिह तोमर, आर. बालकृष्ण, योगेश राठौर, चालक योगेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

