जावरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत को विकति देशों मे शामिल करने के उद्देश्य से चलाए जा विभिन्न कार्यो को लेकर समाज के उपेक्षित वर्ग एवं ऐसे लोग जिन तक इन जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ नही पहुंच पा रहा उनके लिए भाजपा संगठन ने गांव चलो अभियान की शुरूआत की है। उक्त अभियान 4 से 11 फरवरी तक चलेगा। जिसके अंतर्गत नगर मंडल में जिला सहसंयोजक बलवंत भाटी के मार्गदर्शन में बैठक संम्पन्न हुई।
स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय कोठारी, अभियान नगर संयोजक नंदकिशोर महावर, सह संयोजक मोहन पटेल, लोकसभा चुनाव हेतु विधानसभा विस्तारक कानसिंह चौहान ने भी अभियान पर विस्तृत रुप से प्रकाश डाला। नगर में स्थित 66 बुथों पर अलग-अलग बुथ के प्रभारी जाकर इन योजनाओं के बारे में चर्चा कर अधिक से अधिक लोगो को लाभांवित करने का प्रयास करेगे। इस मौके पर मनोहर पांचाल, वीरेंद्रसिंह चौहान, पार्षद अनिल मोदी, रजत सोनी, चन्द्र्रप्रकाश सोलंकी, कालु कदम, अब्दुल हकीम खान, मनीष ऊंटवाल, इरफान मेव, मोहन बोरीवाल, दिव्य छाजेड़ आदि उपस्थित रहे। संचालन सोनु यादव ने किया। आभार मंडल उपाध्यक्ष अजयसिंह भाटी ने माना।