– जिला कलेक्टर व एमपीआरडीसी के अधिकारियों के नाम एक पत्र एसडीएम आफीस पर सौंपा
जावरा। उज्जैन से जावरा तक प्रस्तावित फोरलेन के भुतेड़ा से जोयो होटल के सात किलोमीटर की सीमा में बनने वाले ब्रिज को लेकर लगातार आंदोलन कर रही जन संघर्ष समिति ने अब भू-अर्जन व मुआवजे का विरोध शुरू कर दिया है। इस मामले में समिति ने आज कलेक्टर रतलाम के साथ ही एमपीआरडीसी के भोपाल प्रबंधक के नाम एक पत्र एसडीएम त्रिलोचन गौड़ को सौंपा। पत्र में कहा गया है कि पिछले दो माह से धरना प्रदर्शन, आपत्ति रैली, पत्र व ज्ञापन के माध्यम से भुतेड़ा से जोयो होटल के बीच प्रस्तावित फ्लाई ओवर से आर्थिक क्षति के अलावा रोजगार तहस नहस होने से शासन, प्रशासन को अवगत कराया गया। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अभी तक किसी ने इस समस्या की ओर ध्यान आकर्षित नहीं किया।
समिति सदस्यों ने पत्र में उल्लेख किया है कि उज्जैन-जावरा के 98 किलोमीटर लंबे मार्ग में से महज सात किलोमीटर के दायरे भुतेड़ा से जोयो तिराहे तक बनने वाले ब्रिज की बनावट पर बात नहीं करना, वैकल्पिक मार्ग पर विचार नहीं करना शासन-प्रशासन की हठधर्मिता का उदाहरण है। पत्र में आशंका जताई गई है कि भू-अर्जन के मामले में शासन द्वारा प्रभावितों के बैंक खातों में मुआवजा राशि जबरन डाली जा सकती है। जो कि न्यायसंगत नहीं है। समिति ने आग्रह किया है कि बगैर प्रभावितों, पीडि़तों की लिखित अनुमति के ना तो मुआवजा राशि उनके खाते में जमा की जाए और ना ही भूमि अधिग्रहण की जाए। साथ ही इस मामले से जुड़ी समस्त आपत्तियों का निराकरण प्रभावितों की उपस्थिति में किया जाए। अन्यथा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस अवसर पर सुनील पोखरना, मनोज मेहता, राजेश कोठारी, असलम मेव, जगदीश सोलंकी, दिनेश नायमा, मोहन सैनी, मनोहर धाकड़, राजेश कोठारी, जीवन सैनी, भुरु भाई, आर.डी. धाकड़, राधेश्याम पाटीदार, मुजफ्फर शाह, मुबारक मामा, जीतू मालवीय, कमल भाई, अनवर शाह, कन्हैयालाल आदि उपस्थित थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

