– मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बाल रंग प्रतियोगिता में गायन मे पहला तथा वादन में दूसरा स्थान प्राप्त किया
जावरा। भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय बाल रंग प्रतियोगिता में शेरपुर के भव्यराज ने गायन प्रतियोगिता में प्रथम तथा वादन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जावरा का नाम रोशन किया है। भव्यराज जावरा की लता मंगेश्गर म्यूजिक एकेडमी के छात्र है। भव्यराज बचमन मे ही अपनी दोनो आंखे खो चुके है, इसके बाद वे अपनी गायन और वादन की कला से अपना तथा अपने शहर का नाम रोशन कर रहे है।
लता मंगेश्कर म्यूजिक एकेडमी के संचालक अहमद रजा (पप्पन) ने बताया कि राष्ट्रीय बाल रंग प्रतियोगिता के अन्तर्गत भव्यराजसिंह ने रतलाम व उज्जैन में हुए 3 राउण्ड में बाजी मारकर भोपाल पहुंचे थे। जहां करीब 60 विद्यार्थियों ने सहभागिता की थी। भोपाल के इंदिरा गांधी मानव कला संग्रहालय में आयोजित इस प्रतियोगिता में भव्यराज ने अपनी गायन कला में प्रथम तथा वादन कला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । अब भव्यराज को दिल्ली में एक बहुत बड़े मंच पर आमंत्रिया किया जाकर उन्है सम्मानित किया जाएगा। भव्यराज की सफलता पर लता मंगेश्कर म्यूजिक एकेडमी की पूरी टीम के साथ परिजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।


