– चौपाटी क्षैत्र में मौजुद ग्रामीणों और मजदुरों को बताए तम्बाकु के नुकसान
– समझाईश के बाद तम्बाकु का सेवन नहीं करने की प्रेरणा ली
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। चौपाटी स्थित अंबे माता मंदिर क्षेत्र में ग्रामीण जनों और मजदूर साथियों के बीच जाकर उन्हें तंबाकू के नुकसान बताए गए तंबाकू का उपयोग न करने की प्रेरणा भी दी। डॉ विवेक शर्मा ने तंबाकू उत्पादन को समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया तथा छोटे पैकेट में घर-घर तंबाकू पहुंचने को मानव जीवन के लिए खतरनाक बताया। डॉ शर्मा ने कहा कि आज मुंह के कैंसर फेफड़ों के कैंसर तंबाकू की ही देन हैं, हम आने वाली पीढ़ी की ऊर्जा को नष्ट कर रहे हैं। डॉ अशोक पाटीदार ने बताया कि तंबाकू उत्पादन से जो जहर मुंह के माध्यम से हमारे शरीर में जा रहा हैं। वह भारत की आने वाली पीढ़ी को भी नष्ट करने की ओर ले जा रहा है। हम सोचते हैं की तंबाकू खाने वाले को ही नुकसान होता है ऐसा नहीं है बीड़ी और सिगरेट का धुआं आसपास के लोगों को भी नुकसान करता हैं।
सेवन नहीं करने की प्रेरणा ली –
भारत विकास परिषद अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने विश्व विश्व तंबाकू निषेध दिवस भारत विकास परिषद द्वारा पूरे देश में मनाए जाने की जानकारी दी आपने कहा कि हम आगे भी इसी प्रकार की छोटी देखने वाली समस्याएं जो हमारे जीवन में विकराल दुष्परिणाम लाने वाली है प्रेरणा देकर इसकी जानकारियां समाज में पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे। इस अवसर पर संस्कार प्रमुख गोपाल सेठिया और स्थाई प्रकल्प प्रमुख विनोद चौरसिया ने भी विचार रखें। कार्यक्रम संयोजक संगठन मंत्री सुनील तिवारी रहे। समझाईश के बाद कई ग्रामीणजनों ने अपने तंबाकू पुडिय़ा, बीड़ी बंडल वहीं फेंक दिए तथा आगे से इसका सेवन नहीं करने की प्रेरणा ली। संचालन संस्था सचिव देवेंद्र शर्मा भारद्वाज ने किया। आभार सेवा प्रमुख रत्नेश पांडे ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

