जावरा। अखिल भारतीय गुजराती बलाई युवा संघ संगठन पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ व समाजजनों के साथ कोर्ट परिसर स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए समाज के वरिष्ठजनों द्वारा समाज को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे लाने तथा समाज के लोगो की सहायता करने के संबंध में चर्चा की। आयोजित बैठक में जिला प्रभारी सुनील गुजराती व जिलाध्यक्ष सुनील मथानिया द्वारा सर्वानुमति से जावरा तहसील अध्यक्ष अमरूलाल राठौर (पीर हिंगोरिया), उपाध्यक्ष जीवनलाल परमार (नीमन), सचिव कन्हैयालाल राठौर (नीमन), सह सचिव बलराम परिहार (जावरा), तहसील प्रभारी रामनिवास राठौर के साथ पिपलोदा ब्लॉक अध्यक्ष बद्रीलाल गुजराती (जेठाना), उपाध्यक्ष तेजराम गुजराती (भाटखेड़ी), सचिव रमेश गुजराती (जेठाना) को मनोनित किया। नवीन पदाधिकारियों का समाजजनों ने स्वागत कर बधाईयां दी। इस मौके पर जावरा, पिपलोदा, ताल व आलोट सहित कई क्षेत्रों से समाजजन उपस्थित थे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

