– आतंकी हमले के विरोध में पत्रकार संघ ने सौंपा ज्ञापन
– सीरत कमेटी और सु न्नी सीरत कमेटी ने भी सौंपा ज्ञापन
जावरा। पहलगांव में हुए आतंकी हमल के विरोध में शुक्रवार को पत्रकार संघ जावरा के सदस्यों ने भी अपना विरोध दर्ज करवाते हुए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पर तहसीलदार संदीप इवने को सौंपा।
राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि जम्मु कश्मीर के पहलगांव में पर्यटन पर पहुंचे हिन्दु धर्म के पर्यटकों का नाम पुछकर उन्है गोली मारकर मौत के घाट उतारने जैसा कृत्य पाकिस्तान के संरक्षण में पल रहे आतंकवादियों ने किया हैं। इस आतंकी हमले से पुरा देश स्तब्ध हैं। आंतकवादियों के इस घिनौने कृत्य की पत्रकार संघ घौर निंदा करता हैं और महामहीम से मांग करता हैं कि कश्मीर की सरकार पर्यटकों की सुरक्षा नहीं कर पा रही हैं, ऐसे में जम्मु कश्मीर राष्ट्रपति शासन लगाया जाकर पर्यटकों और रहवासियों को सुरक्षा प्रदान की जाए। मृतकों के परिजनों को उचित मुआजवा राशि प्रदान की जाए। आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों को जल्द से जल्द पकड़ कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। पाकिस्तान के साथ ही देश में रहकर आतंकवादियों की सहायता करने वाले गद्दारों को ढूंढकर उन पर देशद्रोही करार देकर सख्त कार्रवाई की जाए। आगामी दिनों में होने वाली अमरनाथ यात्रा पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। आंतकवाद को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाए। कश्मीर जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा इंतजात किए जाए।
लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे –
ज्ञापन से पूर्व पत्रकार संघ जावरा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए। ज्ञापन का वाचन उपाध्यक्ष अशोक चौपड़ा ने किया। इस दौरान अध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेन्द्रसिंह चौहान, सचिव डीएन झुरिया, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल चौहान, मार्गदर्शक कृष्ण गोपाल झंवर, सहसचिव मोईन खान के साथ कार्यकारिणी सदस्य संजय दासोत, कन्हैयालाल सोनावा, आशीष शर्मा, देवेन्द्र भार्गव, राहुल बैरागी, घनु शर्मा, सुनिल असावरे आदि मोजुद रहे। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

