जावरा। श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भक्त मण्डल के सक्रिय सदस्य भजन गायक की 9 वर्षीया विधि मेहता तथा स्वेता आशीष मेहता के सिद्धगिरिराज एवं पालीताना नवाणु यात्रा तपस्या करने पर अनुमोदनार्थ श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भक्त मण्डल के पदधिकारोयों ने उनके निवास पर पहुँच कर शाल, श्रीफल व मोतियों की माला पहनाकर बहुमान किया।
इस अवसर पर चिंतामणि पार्श्वनाथ भक्त मण्डल के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार हरण ने कहा की मेरी भावना है कि जावरा का हर बालक बालिका एक बार दादा की नवाणु यात्रा अवश्य करें तत्पश्चात सभी सदस्यों ने नवाणू तपस्वीयों का बहुमान किया व 9 वर्षीया विधि मेहता की यात्रा की भूरि भूरि प्रसंशा कर अनुमोदना में दादा आदिनाथ के जयकारे लगाए।
बहुमान के अवसर पर ये उपस्थित थे-
ऋषभदेव सुपार्श्वनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी मनोहर आंचलिया (आमु ), श्री अष्टापद जैन तीर्थ के ट्रस्ट्री व कोषाध्यक्ष मनीष कोचर , श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ भक्त मण्डल के संजय मेहता, राजकुमार मारवाड़ी, महेन्द्र पोखरना, देवेंद्र धाड़ीवाल, कमल चोरडिय़ा, कैलाश चोपड़ा, आशीष मेहता, अलका ललित मेहता भी उपस्थित रहे।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

