– एक आरोपी बांसवाड़ा का तो दूसरा नीमच का
– जावरा के ईदगाह के समीप से पुलिस ने पकड़ा, 6 लाख से अधिक की एमडी जप्त
जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व खरीदी बिक्री के विरूद्ध जारी अभियान के तहत जावरा शहर पुलिस ने जावरा के ईदगाह के समीप से दो आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों मे एक आरोपी बांसवाडा का हैं तो दूसरा नीमच का हैं। पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर लिया हैं।
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन के नेतृत्व में उनि.रघुवीर जोशी द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबीर सुचना पर बुधवार को बैगमपुरा रोड ईदगाह के सामने जावरा से आरोपी शाकिर उर्फ बावा पिता सईद खाँ जाति नियारगर मुसलमान (33) निवासी गढ़ी प्रतापपुर, जिला बाँसवाडा राजस्थान हाल मुकाम शाहबुद्दीन सरकार दरगाह के पास नीमच थाना नीमच केन्ट व आरोपी अरशद खान पिता अमजद खान जाति पठान मुसलमान (23) निवासी मनासा रोड बगीचा नम्बर 04 नीमच थाना नीमच केन्ट जिला नीमच को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी 55 ग्राम किमती 6 लाख 30 हजार रूपये जप्त किया। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा- 8/22,29 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया। आरोपीयो को न्यायालय में पेश कर पीआर प्राप्त कर आरोपीयो से एमडी के स्त्रोत संबंध मे पुछताछ जारी हैं।
आरोपी शाकिर पर पूर्व में हत्या व अवैध हथियार के प्रकरण दर्ज –
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन ने बताया कि आरोपी शाकिर उर्फ बावा पर अन्य थाने पर हत्या, हत्या का प्रयास तथा अवैध हथियार रखने के अपराध पंजीबद्द हैं। मामले में निरीक्षक जितेन्द्र सिह जादौन, उनि. रघुवीर जोशी, प्रआर मृदंग सातपुते, कार्य.प्र.आर जाकिऱ खान, राधेश्याम चौहान, सुरेन्द्रसिंह, यशवन्त जाट, राजेश पंवार, अभय चौहान,रवि कुमार, जीवन विश्वकर्मा, शैलेन्द्रसिह, ललीत जगावत, रामप्रसाद मीणा, रणजीत, चंद्रपाल, आकाश व सायबर सेल रतलाम की सराहनीय भुमिका रही है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

