• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

August 14, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, August 15
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»40 वर्षो पश्चात दोनों श्रीसंघ एक जाजम पर, इतिहास में यह दिन स्वर्णिम : श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा
जावरा

40 वर्षो पश्चात दोनों श्रीसंघ एक जाजम पर, इतिहास में यह दिन स्वर्णिम : श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वर जी म सा

EditorBy EditorMarch 10, 2025No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। नगर में आज त्रिस्तुतिक श्रीसंघ नया इतिहास लिखा गया। आज पिपली बाजार स्थित गुरु राजेन्द्र सूरी मंदिर के जीर्णोद्धार के पश्चात मंदिर पर कलश एवं ध्वजा दंड की प्रतिष्ठा विधि विधान पूर्वक सम्पन्न हुई। आज प्रात: शुभ मुहूर्त में विधिकारक मनीष मेहता ने अठारह अभिषेक का विधान सम्पन्न किया तत्पश्चात प.पु.गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय हितेशचंद्र सूरीश्वरजी म.सा. ने पुण्याहम पुण्याहम, प्रियन्ताम प्रियन्ताम के उच्चारण के साथ शुभमुहूर्त में कलश एवँ ध्वजा दंड की प्रतिष्ठा सम्पन्न की। सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी जिनेन्द्र कुमार, मेघराज, प्रकाश राजेश, आनंद लोढ़ा परिवार जावरा/इन्दोर थे। इस अवसर पर मुनिराज श्री दिव्यचन्द्र विजय जी, मुनीराज श्री वैराग्य यश विजय जी म सा एवँ साध्वीजी श्री तत्व लोचना श्री जी म.सा. व साध्वीजी सौम्य दर्शिता श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 5 उपस्थित रहे। सांसद गुप्ता ने लिया आचार्य श्री से आशीर्वाद –
कार्यक्रम में मंदसौर जावरा के सांसद सुधीर गुप्ता भी शामिल हुए एवँ आचार्य हितेशचंदसूरीजी से आशीर्वाद ग्रहण किया। सांसद के साथ सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी भी उपस्थित रहे। प्रात: 10 बजे पिपली बाजार उपाश्रय में धर्मसभा एवं सम्मान समारोह प्रारम्भ हुआ। सर्व प्रथम श्री संघ द्वारा गुरु वन्दन हुवे तत्पश्चात आचार्य श्री ने मंगलाचरण का श्रवण कराया । त्रिस्तुतिक श्रीसंघ जयंतसेन सूरी के अध्यक्ष अजित चत्तर ने कहा कि आज बहुत सुनहरा अवसर हैं, आज दोनों त्रिस्तुतिक संघ की एकता देख कर हर्ष है। चत्तर ने निवेदन किया ये एकता निरन्तर चलना चाहिए, चत्तर ने आगे बोलते हुए कहा कि आज सम्पूर्ण भारत मे जावरा श्रीसंघ का बड़ा सम्मान है। त्रिस्तुतिक संघ हेमेन्द्र सुरिं के अध्यक्ष प्रकाश चोरडिय़ा ने कहा कि क्रियोद्धार पुण्य भूमि पर आज का दिवस ऐतिहासिक है। सभा को संबोधित करते हुवे लाभार्थी मेघराज लोढ़ा ने आयोजन का लाभ देने पर श्री राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट एवं जावरा संघ का आभार प्रकट किया।आचार्य श्री की पुस्तिका का किया विमोचन –
श्री राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट के मंत्री प्रकाश कांठेड़ ने पूरे जीर्णोद्धार एवम कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी, इस अवसर ओर बांसवाड़ा श्रीसंघ के निवेदन पर आचार्य श्री साध्वी मंडल के चातुर्मास के स्वीकृति प्रदान करी। सभा मे आचार्य हितेशचंद सूरीश्वर जी म सा द्वारा संपादित पुस्तक नवकार करे सो रोगों का निदान का विमोचन मेघराज जैन सुजानमल सेठ, बाबुलाल खेमसरा, भूपेंद्र पारख, श्रीसंघ अध्यक्ष अजित चत्तर व प्रकाश चोरडिया तथा अभय चोपड़ा ने किया। सभा को मोहनखेड़ा के मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ ने संबोधित करते हुवे कहा कि आज जावरा संघ ने इतिहास रच दिया निश्चित सामाजिक एकता के नजरिये अच्छा संदेश सम्पूर्ण भारत मे जावेगा। मोहनखेड़ा ट्रस्ट के मंत्री फतेहलाल कोठारी ने भी सभा को संबोधित किया, इस अवसर पर मोहनखेड़ा के ट्रस्टी बाबुलाल खेमसरा, सह मैनेजर प्रितेश जैन, आदि उपस्थित रहे। जावरा श्रीसंघ का रहा दबदबा –
अंत मे आचार्य श्री हितेशचंद सूरीश्वरजी म.सा. ने जावरा त्रिस्तुतिक संघ के इतिहास की जानकारी दी साथ ही कहा कि आज जावरा जैन समाज के लिए स्वर्णिम दिन जब 40 वर्षी पश्चात दोनों त्रिस्तुतिक संघ ने एकता की अनूठी मिसाल पेश की है। कहा कि पुराने समय जावरा संघ का दबदबा था जावरा संघ की बात आचार्य एवं मुनीराज मानते थे। आज जावरा के दोनों संघ ने एक जाजम पर बैठकर इतिहास रच दिया। धर्मसभा का सफल संचालन पेढ़ी ट्रस्ट मंत्री सर्राफ प्रकाश कांठेड़ ने किया। आभार कमल नाहटा ने माना। सम्मान पत्र से किया लाभार्थी परिवार का बहुमान –
त्रिस्तुतिक संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल चोपड़ा ने बताया कि, श्री राजेन्द्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी ट्रस्ट एवं दोनों त्रिस्तुतिक संघ ने लाभार्थी परिवार का सम्मान पत्र देकर बहुमान किया। इस अवसर पर राजेंद्र उपाश्रय एवँ केशरिया नाथ मंदिर के निर्माता भूपेंद्र पारख इन्दौर का बहुमान हुआ। जावरा नगर के गण्यमान नागरिकों, लोढ़ा परिवार के रिश्तेदारों, इष्ट मित्रो ने भी बहुमान किया। इस अवसर पर डॉ दिलीप शाकल्य, भेरूलाल पाटीदार, विजय आंचलिया, अभय चोपड़ा, सुरेश धाड़ीवाल, श्रेणिक सकलेचा, नगीन सकलेचा, राजेन्द्र राठौड़, अशोक लुक्कड़, श्रेणिक धाड़ीवाल, राधेश्याम सुराणा, प्रकाश पटवारी, अशोक नवलख्खा, विनोद वरमेचा, श्रमण विद्या पीठ के कार्यकर्ता समरथमल लोढ़ा, महेंद्र ओरा के साथ राजगढ़, झाबुआ, रतलाम, टांडा तथा इन्दोर श्रीसंघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Post Views: 209
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

August 14, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

By EditorAugust 14, 2026

– स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रशासन और नगर पालिका ने निकाली तिरंगा यात्रा…

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

August 14, 2026

MP Breaking: मध्यप्रदेश में अब 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट और मॉल

August 13, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में भव्य तिरंगा यात्रा : हजारों विद्यार्थियों ने लगाए देशभक्ति के नारे, विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय बोले- तिरंगा हमारी आन, बान और शान

August 14, 2026

तिरंगे की शान, देशभक्ति की उड़ान : महावीर जैन नेशनल स्कूल में पूर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 14, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में तहसील स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

August 14, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.