– घर वाले शादी में गए थे, बदमाश दरवाजे का नकुचा तोडक़र घुसे
– दरवाजों और अलमारी के ताले तोडक़र सामान बिखेरा
– समीप के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुए चार बदमाश
जावरा। शहर में चोरियों का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है, पुलिस जहां बड़ी वारदातों पर लगाम लगाने में कामयाब हो रही है, वहीं चोरियो पर अंकुश लगाने में पुलिस का खास सफलता नहीं मिल पा रही है। ऐसे में बदमाश लगातार शहर में चोरियों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनोति दे रहे है। गुरुवार की रात में बदमाशों ने रेलवे स्टेशन से लगी इंदिरा कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने जीनियस पब्लिक स्कूल के समीप रहने वाले लोकेश पिता तुलसीराम पंवार के मकान पर धावा बोला। लोकेश अपने परिवार के साथ उज्जैन शादी समारोह में गया था। घर पर ताला लगा था, जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने मुख्य द्वारा का नकुचा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए। अंदर के दरवाजों के भी नकुचे तोड़े, अलमारी का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे सोने – चांदी के गहने चुरा कर ले गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। आसपास लगे मकानों के सीसीटीवी फुटेज जांचे तो रात करीब साढ़े 3 बजे करीब चार बदमाश नज़र आए थे।
सोने और चांदी के आभुषण चुरा ले गए बदमाश –
सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी तो लोकेश के पिता तुलसीराम और भाई लखन घर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है, ताले व दरवाजे टुटे है, दोपहर बाद लोकश भी पत्नी के साथ जावरा पहुंचा और सामान देखा तो बदमाशा अलमारी में रखे सोने का टीका, कान के टाप्स, चांदी की बिछिया, बच्ची के चांदी के कड़े सहित करीब डेढ़ लाख रुपए का सामान चोरी गया है। लोकेश के भाई लखन ने बताया कि पड़ोसी के यहाँ लगे सीसीटीवी में 4 बदमाश दिखाए दिए है l
शिवमहिमा कॉलोनी और सांईधाम में भी हुई चोरी –
दो दिन पूर्व शहर के सांईधाम कॉलोनी में बदमाशों ने एक मकान को निशाना बनाया था, वहीं गुरुवार की रात में भी इसी सांईधाम कॉलोनी में बदमाशों ने दो स्थानों पर चोरी की नियत में ताले चटकाए लेकिन मकान खाली मिले, वहीं इंदिरा कालॉनी के समीप स्थित रिद्धी सिद्धी कॉलोनी के पीछे मौजुद शिवमहिमा कॉलोनी में भी बदमाशों ने धावा बोलते हुए एक जाली काटने का प्रयास किया।
सीसीटीवी के आधार पर तलाश रहे आरोपी –
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया कि रात में करीब तीन स्थानों पर चोरी के मामले आए है, दो मकान खाली थे, किराएदार मकान खाली कर गए थे, वहां ताले टूटे है, वहीं इंदिरा कॉलोनी में जहां चोरी हुई है उसके आसपास लगे सीसटीवी में चार बदमाश कैद हुए है, जिनकी तलाश जारी है।



