– नवीन जिला न्यायाधीश का किया स्वागत
जावरा। अभिभाषक संघ द्वारा न्यायाधीश रोहित शर्मा व न्यायाधीश शिखा चतुर्वेदी का स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह अभिभाषक संघ कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान अभिभाषक संघ कार्यकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जयंत व्यास द्वारा स्वागत भाषण देते हुए न्यायाधीशद्वय के कार्यो पर प्रकाश डाला। इस दौरान अभिभाषकों द्वारा न्यायाधीश रोहित शर्मा व शिखा चतुर्वेदी का पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर विदार्ई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही समारोह में नवीन जिला न्यायाधीश जंगबहादुर राजपूत का भी स्वागत सम्मान किया। इस दौरान सभी अपर जिला न्यायाधीशगण रवि प्रकाश जैन, उषा तिवारी, नानसिंह तहेड, अरविंद बरला तथा न्यायाधीश कनेरिया विशेष रूप से उपस्थित थे।
समारोह में संघ सचिव भारत सैनी, सह सचिव दिपाली कुमावत, कोषाध्यक्ष राहुल पहाडिया, लाइब्रेरी सचिव चरणसिंह सोनगरा, वरिष्ठ अभिभाषक ओपी बद्येरवाल, आईपी त्रिवेदी, वरुण श्रोत्रिय, देवेन्द्र भटनागर, उबेद आंसारी, नरेंद्र पंडित, धर्मेन्द्र चंद्रावत, प्रेमसुख पाटीदार, महमूद खान, तन्मय सोनी, समरथ साहु, जगदीश धाकड, विनित चोरडिया, जटाशंकर शर्मा, गोविन्दसिंह, कृष्णा पडियार, मकसूद खान, शहजाद खान, राजेन्द्र सिंह आदि अभिभाषक उपस्थित थे।




