जावरा। जैन सोश्यल ग्रुप जावरा गोल्डन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन जावरा स्थित श्री अकेला हनुमान मंदिर पर रखा गया। इस रंग भरे कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओ द्वारा नटखट प्रस्तुतियां दी गयी। साथ ही ग्रुप के सदस्यों द्वारा कपल डांस, शेर शायरियां, लघु नाटक के साथ विभिन्न तरह के आकर्षण गेम तथा होली थीम पर आधारित नाट्य-नृत्य प्रस्तुत किए गए। ग्रुप सदस्यों द्वारा डीजे की धुन पर फूल और गुलाल की होली खेली गई। मिलन समारोह में आयोजित प्रतियोगिता में कपल गेम में प्रथम समकित महिमा नाहर, ग्रुप गेम में संतोष और बच्चो में चेरी रूनवाल रहे। विजेताओं को आकर्षक पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
ग्रुप के प्रतिक-सारिका ओरा ने बच्चों और कपलस को गेम्स खिलाए, रंगारंग कार्यक्रम में जेएसजी गोल्डन जावरा के संस्थापक अध्यक्ष राहुल चपड़ोद, अध्यक्ष नीलेश कोठारी, सचिव प्रतीक औरा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन, पूर्व अध्यक्ष नीरज मेहता, प्रतिक डूंगरवाल, महेश शेखावत, हिमांशु मेहता, अंकित जैन, पिंकेश जैन, चिराग रूनवाल, विपुल मेहता, मोहित चपड़ोद, लकी डूंगरवाल, चिराग पटवा, सौरभ मेहता, आदित्य करनावट, नितिन रांका, प्रीतेश खारीवाल, भावेश तातेड़, राहुल जैन, निश्चल पोखरना, अंकित ललवानी, शीतल चौरडिय़ा, संतोष पांचाल, रूचित कोलन, चेतन चपड़ोद, विपिन धाड़ीवाल, समकित नाहर, रानू मेहता, कुलदीप सालेचा, विवेक पोखरना, राहुल दख, चिराग मेहता, शैलेश छाजेड, विशाल जैन, नितिन दख आदि सदस्य उपस्थित रहे। आभार सचिव प्रतीक औरा ने व्यक्त किया।



