– होलिका दहन के लिए अनुमति के नए प्रावधान के बाद रविवार को एसडीएम आफीस पर परेशानी हुए शहरवासी
– सुनसान पड़े आफीस से कई आयोजनकर्ता बगैर अनुमति लिए ही लौट आए
– शहर में धुलेंडी को लेकर ग्रामीणों ने की खरीददारी, बाजार में रंग और पिचकारी की दुकानों पर दिखी रोनक
जावरा। शहर में होली पर्व हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके से मनाया गया। रविवार को शहर में छोटे-बड़े 100 से ज्यादा स्थानो पर रात में होली दहन का कार्यक्रम होगा। नागरीको होली दहन के बाद एक-दुसरे को सुखे रंग और गुलाल लगाकर होली की बधाई देंगे। रविवार को दोपहर से ही नगर में होली के आसपास विभिन्न प्रकार की रंगोलियॉ बनाई गई व आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई थी। शाम होते ही महिलाओं ने बरबुले, कंडे और लकडिय़ा चढ़ाकर होली माता की पुजा की। नगर के प्रमुख नरसिंगपुरा, पिपली बाजार, घंटाघर चौराहा, जवाहर पथ, कोठी बाजार, गुन्नाचौक, गांधी कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, महावीर कॉलोनी, सांवरिया कॉलोनी, बटालियन, शुक्रवारिया, इन्द्रा कॉलोनी, शीतलामाता गली, सोमवारिया, स्टेशन रोड़, अम्बिका सीटी होम्स, पूनम विहार, नित्यानंद धाम आदि के साथ ही अन्य ईलाको में भी होली दहन का कार्यक्रम रात 11 बजे से प्रारंभ हो गया जो देर रात्रि तक चला। सोमवार को शहर में धुलेंडी का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें माली समाज द्वारा गैर निकाली जाएगी।
बाजार में दिखी रौनक –
होली तथा धुलेंड़ी पर्व को लेकर रविवार को भी शहर का बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। ग्रामीणों से लेकर शहर के लोगों ने रंग गुलाल तथा पिचकारियों की दुकानों पर पहुंचकर खरीददारी की, बच्चों को उनकी पसंद की पिचकारियां दिलाई, जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिले रहे। सुबह से लेकर देर रात तक बाजार में ग्राहकी जमी रही, वहीं मुख्य चौराहों से लेकर गली मोहल्लों तक होलीका दहन को लेकर खासा उत्साह दिखा।
दहन के लिए अनुमति के लिए परेशान हुए आयोजक –
होलिका दहन के लिए आयोजकों द्वारा किसी प्रकार की कोई प्रशासनिक अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन शनिवार की शाम को हुई शांति समिति की बैठक में एसडीएम राधा महंत तथा सीएसपी दुर्गेश आर्मो ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता तथा जिले में लागू धारा 144 के चलते इस बार होलिका दहन के लिए अनुमति लेने के लिए कहा, जिसके बाद रविवार को सुबह होलीका दहन करने वाले आयोजन परेशान हुए, सुबह जब अनुमति लेने एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। ऐसे में कई आयोजक परेशान होकर बगैर अनुमति लिए वापस लौट गए तो कुछ ने इंतजार करना मुनासिब समझा। कार्यालय कर्मचारी नहीं होने की सूचना पर अधिकारियों को मिली तो उन्होने कर्मचारी को भेजा जिसने आवेदन लिए और शाम तक अनुमति देने की बात कहीं।
पुलिस का रहेगा सख्त पहरा –
शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने बताया शहर के जिन स्थानों पर होली का दहन हो रहा है उन स्थानों पर पुलिस सुरक्षा रहेगी। जहां पास-पास में होली जल रही है वहां सिपाई तैनात करेगे, वहां अन्य स्थानों पर कांस्टेबल ओर नगर सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद रहेगे। रात 11 बजे से लेकर होलीका दहन तक चीता फौर्स तथा पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई चूक नहीं बरती जाएगी। वहीं लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते धारा 144 का पालन भी करवाया जाएगा।



