– जनवरी से दिसंबर तक पुरे साल होगी सेवा गतिविधियां
जावरा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब की लीनेस मल्टीपल सरगम-2 के लीनेस क्लब जावरा के नवीन सत्र 2024 का शुभारंभ संत सम्मान के साथ किया गया। जनवरी से दिसंबर 2024 तक संचालित होने वाले पुरे सत्र में क्लब द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियां की जाएगी।
क्लब अध्यक्ष कविताकुंवर चौहान, सचिव विनीता सोनी और कोषाध्यक्ष रेखा रावल ने बताया कि 1 जनवरी से नवीन सत्र की शुरुआत हुई है। नवीन सत्र का शुभारंभ श्रीगीता भवन ट्रस्ट जावरा द्वारा आयोजित श्री गीता जयंति महोत्सव के तहत श्रीराम कथा का रसपान करवाने आए राष्ट्रसंत नमन वैष्णव का शाल श्रीफल से सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर किया। इस दौरान लिनेस क्लब की पूर्व कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा, क्षत्रिय महासभा महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष आरतीकुंवर चौहान मौजुद रही। पदाधिकारियों ने बताया कि क्लब की चार्टर अध्यक्ष पुष्पा वरुण और पूर्वाध्यक्ष रजनी अरोड़ा के मार्गदर्शन में विभिन्न सेवा गतिविधियों का संचालन वर्ष भर किया जाएगा। जिसमें स्वास्थ शिविर, पौधारोपण, केरियर मार्गदर्शन सेमिनार के साथ अन्य गतिविधियां की जाएगी। क्लब अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष ने क्लब की सभी सदस्याओं से वर्ष भर गतिविधियों में शामिल होकर क्लब के गौरव को बढ़ाने का आव्हान किया है।


