जावरा। उगेर मोरिंगा क्लस्टर हाटपिपलिया के 30 किसानों को नाबार्ड द्वारा प्रायोजित योजना – केट विजिट के तहत मारुती शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति ने केंद्रीय बागवानी प्रशिक्षण केंद्र गोधरा का भ्रमण “मोरिंगा की खेती और मूल्य वर्धन से बनाएं स्वस्थ उत्पादों हेतु 24 नवंबर को कराया गया। उगेर मोरींगा क्लस्टर के किसान, मारुती शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के साथ मोरिंगा की खेती कर रहे है एवं भविष्य में जैविक तरीके उगाये गए मोरिंगा की पत्तियों एवं फलियों को प्रोसेस कर विभिन्न उत्पाद बनाया जाना प्रतावित है । इसी कार्य हेतु नाबार्ड द्वारा समर्थित परियोजना -केट विजीत के अंतर्गत 30 किसानो को एक्सपोजर विजिट हेतु केंद्रीय बागवानी प्रशिक्षण केंद्र गोधरा ले जाया गया । यात्रा में जावरा ब्लॉक के 5 गावं के 30 किसान शामिल किये गए। यात्रा का शुभारम्भ नाबार्ड के डीडीएम एन.के..सोनी ने हरी झंडी दिखाकर किया एवं अपनी शुभकामनाए प्रेषित की । केंद्रीय बागवानी प्रशिक्षण केंद्र गोधरा पर कृषि वैज्ञानिक डी.एस. मिश्रा, डी.सी. जोशी द्वारा किसानो का प्रशिक्षण एवं फिल्ड विजिट करवाई गई। इस अवसर पर मारुति शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति अध्यक्ष राजीव लोचन ठाकुर, अंजली इवने, उगेर डायरेक्टर नाथू सहित किसान शामिल रहे।


