जावरा । अन्नकुट महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की भीड मंदिर में उमड रही है। विभिन्न देवालयों में अनेक प्रकार के पकवानों के भोग भगवान को लगाए जा रहे है। महाआरती कर प्रसादी वितरित की जा रही है। भीमाखेड़ी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में अन्नकुट महोत्सव का आयोजन किया। अशोक आंटिया ने बताया कार्यक्रम को लेकर मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया। भंडारे में डॉ. राजेन्द्र पांडेय भी विशेष रूप से शामिल हुए। मंगलवार को भीमाखेड़ी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में अन्नकुट का आयोजन हुआ। भोग लगाने के बाद शाम 6:30 बजे बालाजी की महाआरती की गई। फूलो से मंदिर को सजाया गया। महाआरती के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों सहित जावरा क्षेत्र के 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी का लाभ लिया।
इधर भगवान पंचमुखी बालाजी मंदिर चौपाटी पर अन्नकुट का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम 6 बजे ढोल से महाआरती की गई। पंचमुखी मंदिर सेवा समिति सदस्यों ने बताया कि भगवान बालाजी को भोग लगाकर महाआरती के बाद श्रृद्धालुगणों को प्रसादी के पैकेट वितरित किए।


