• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 23
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»धर्म»शास्त्र में पूजा पाठ नहीं, जिंदनी जीना सिखाया है : जया किशोरी
धर्म

शास्त्र में पूजा पाठ नहीं, जिंदनी जीना सिखाया है : जया किशोरी

EditorBy EditorOctober 3, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
पोथी पूजा कर कथा का शुभारम्भ करती जयकिशोरी जी एवम विधायक कश्यप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के उमड़ी महिलाओं की भीड़
– जयाकिशोरी के मधुर भजनों पर झुमे युवा
रतलाम। पढना है, तो हमारे शास्त्र पढिए। शास्त्र में पूजा पाठ नहीं, जिंदगी जीना सिखाया गया है। आज के युवाओं के लिए आध्यात्म ज्यादा जरूरी है, क्योकि कॉम्पीटिशन बहुत हो गया है। कलयुग में यदि कोई कल्याण कर सकता है, तो वह श्रीमद् भागवत कथा ही है। भगवान की सीखें जिंदगी को तार सकती है। भगवान जानने की नहीं मानने की चीज है। युवाओं को अधिक से अधिक कथा श्रवण करना चाहिए, क्योंकि इससे धर्म, ज्ञान और आध्यात्म सभी एक साथ हो जाते है।
यह बात चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पहले दिन प्रसिद्ध कथावाचक सुश्री जया किशोरी जी ने अम्बेडकर भवन पर श्रृद्धालुओं को कथा का रसपान कराते हुए कहीं। जया किशोरी जी ने कहा कि हर व्यक्ति अर्जुन है। उसके दिमाग में रोज एक महाभारत का युद्ध हो रहा है और वह अपने कृष्ण को ढूंढ रहा है। लेकिन कृष्ण को ढूंढने की आवश्यकता नहीं है,क्योंकि वह गीता जी के रूप में आपके घर में बैठे है, विडंबना है कि हम उन्हे खोलते नहीं है।
काश्यप परिवार ने पौथी पूजन कर किया शुभारंभ –
अंबेडकर ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप एवं नीता काश्यप ने पौथी पूजन कर किया। इससे पूर्व काश्यप द्वारा शोभा यात्रा के रूप में पौथी मंच पर लाई गई। कथा के आरंभ में आयोजक परिवार से चेतन्य काश्यप, नीता काश्यप, सिद्धार्थ काश्यप, श्रवण काश्यप, आयोजन समिति सदस्य कन्हैयालाल मौर्य, गोविंद काकानी, मनोहर पोरवाल, निर्मल लुनिया, प्रेम उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, मुन्नालाल शर्मा, संजय व्यास, विशेष आमंत्रित महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा सहित कालिका माता सेवा मंडल, श्री त्रिस्तुतिक जैनश्री संघ ट्रस्ट, श्री गीता मंदिर ट्रस्ट, चिंतामण गणेश मंदिर समिति पैलेस रोड, जांगिड़ ब्राहम्ण समाज, जन चेतना परिषद् (मूक बधिर स्कूल) आदि संस्थाओं द्वारा जया किशोरीजी का स्वागत किया गया। समापन संध्या में सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक दिलीप मकवाना, बजरंग पुरोहित सहित आदि ने महाआरती की। संचालन विकास शैवाल ने किया।
काश्यप बोले – धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति को ताकत देते है
फाउंडेशन अध्यक्ष एवं विधायक चेतन्य काश्यप ने कथा के आरंभ स्वागत भाषण देते हुए कहा कि रतलाम के लिए आज सौभाग्य का दिन है। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों को करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। इनसे संस्कारों का रोपण होता है। ऐसे आयोजनों से सनातन संस्कृति को ताकत मिलती है। हिंदू और सनातन संस्कृति समावेशी है, ये हर धर्म को साथ लेकर चलती है। जया किशोरीजी अप्रैल माह में जब ग्राम कनेरी आई थी, तब उनसे रतलाम में कथा का आग्रह किया था। उस समय उन्होने सहर्ष स्वीकृति देकर काश्यप परिवार को अनुग्रहित किया। काश्यप ने कहा कि जया किशोरीजी ने ऐसी शैली विकसित की है, जिससे आम आदमी सहज उनसे जुड़ जाता है।

कथा शुभारम्भ के अवसर पर स्वागत भाषण देते विधायक

महापौर बोले सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत कर रहे विधायक काश्यप –
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि विधायक श्री काश्यप सनातन धर्म की ज्ञान गंगा बहाने के साथ इसकी जड़ों को सदैव मजबूत करते आ रहे है। वे सर्व धर्म का कार्य करते है। पुराणा में लिखा है कि जो भागवत कराता है, उसके परिवार के साथ जो लोग सुनने आते है, उनके परिवार का भी उद्धार होता है। महापौर पटेल ने वृहद आयोजन के लिए काश्यप परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कथा में उमड़ी महिलाओ की भीड़
Post Views: 283
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

ईद मिलाद जुलूस में नियम तोडऩे वालों पर पुलिस का शिकंजा, 8 डीजे जब्त, 10 प्रकरण दर्ज

August 26, 2026

हाईवे से हटेंगे बंपर, कनेक्टिंग रोड पर लगेंगे; 108 एंबुलेंस की लापरवाही पर FIR के निर्देश

August 24, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.