• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

November 27, 2026

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, November 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
जावरा

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

Shailendra SinghBy Shailendra SinghNovember 27, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– अरूणोदय इनफार्मेशन सेंटर (एनजीओ) के माध्यम से होगा सेंटर का संचालन
जावरा। रतलाम जिले के सिविल हॉस्पिटल जावरा में अरुणोदय इनफार्मेशन सेंटर एनजीओ के माध्यम से नवीन ओएसटी (ओपिओइड प्रतिस्थापन चिकित्सा) केंद्र प्रारंभ किया जा रहा है। केंद्र पर सुई से नशा करने वाले उच्च जोखिम समूहों को चिकित्सकीय देखरेख में निशुल्क दवाइयां, काउंसलिंग, एचआईवी जांच एवं नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
नशा करने वाले व्यक्तियों को मिलेगी सुरक्षित उपचार सुविधा –
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ. किरण वाडीवा के मार्गदर्शन एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा के प्रभारी डॉ. दीपक पालडय़िा के निर्देशन में सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र प्रारंभ किया जा रहा है। यह केंद्र नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (NACO) एवं एमपी स्टेट एड्स नियंत्रण समिति, भोपाल के सहयोग से संचालित होगा। अरुणोदय इनफार्मेशन सेंटर एनजीओ के माध्यम से शुरू किए जा रहे इस केंद्र का उद्देश्य सुई के माध्यम से नशा करने वाले उच्च जोखिम समूहों को सुरक्षित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें नशे की निर्भरता से बाहर निकलने में सहायता करना है।
क्या है ओएसटी थेरेपी ? –
ओएसटी का अर्थ ओपिओइड प्रतिस्थापन चिकित्सा (Opioid Substitution Therapy) है। इस उपचार पद्धति में डॉक्टर की निगरानी में नशे की निर्भरता को कम करने के लिए निर्धारित सुरक्षित दवा दी जाती है। इसके साथ ही मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें नशे से दूर रहने और सामान्य जीवन की ओर लौटने के लिए प्रेरित किया जाता है।
केंद्र पर मिलेंगी ये सुविधाएं –
– नवीन ओएसटी केंद्र पर मरीजों को निम्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी—
– चिकित्सक की देखरेख में ओएसटी की दवाइयां निशुल्क।
– नशे की निर्भरता कम करने के लिए नियमित उपचार।
– मरीजों की काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन।
– एचआईवी जांच की सुविधा।
– पीलिया एवं अन्य संक्रमणों से बचाव संबंधी जानकारी।
– प्रत्येक तीन माह में नियमित मेडिकल चेकअप।
नशे की तलब और शारीरिक परेशानियों में मिलेगी राहत –
ओएसटी थेरेपी से नशे की तलब कम करने में मदद मिलती है। उपचार के दौरान नशा छोडऩे पर होने वाली बेचैनी, हाथ-पैर में दर्द, उल्टी जैसी परेशानियों को नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है। नियमित उपचार एवं काउंसलिंग के माध्यम से व्यक्ति धीरे-धीरे नशे की निर्भरता से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की ओर बढ़ सकता है। सुई के माध्यम से नशा करने वाले व्यक्तियों में एचआईवी एवं हेपेटाइटिस जैसी संक्रमण संबंधी बीमारियों का जोखिम अधिक रहता है। ऐसे में ओएसटी केंद्र के माध्यम से उपचार, जांच एवं जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण कदम है।
केंद्र पर दीपक यदुवंशी एवं आदित्य चौहान देंगे सेवाएं –
नवीन ओएसटी केंद्र पर दीपक यदुवंशी एवं आदित्य चौहान द्वारा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य नशे की निर्भरता से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार एवं परामर्श के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन की ओर प्रेरित करना है। सिविल हॉस्पिटल जावरा में ओएसटी केंद्र की शुरुआत नशा मुक्ति एवं एचआईवी जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Post Views: 1
#Health news #jaora news today #Opioid Substitution Therapy
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shailendra Singh
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

Related Posts

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

कालूखेड़ा में दर्दनाक हादसा : परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों की मौत,परिजनों का चक्काजाम

November 27, 2026

जर्जर भवन में चल रहा कन्या आश्रम 15 दिन में होगा शिफ्ट, कलेक्टर कटेसरिया के सख्त निर्देश

November 27, 2026
Don't Miss
जावरा

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

By Shailendra SinghNovember 27, 2026

– अरूणोदय इनफार्मेशन सेंटर (एनजीओ) के माध्यम से होगा सेंटर का संचालन जावरा। रतलाम जिले…

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2026

कालूखेड़ा में दर्दनाक हादसा : परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों की मौत,परिजनों का चक्काजाम

November 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

November 27, 2026

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.