• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

November 27, 2026

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, November 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»जर्जर भवन में चल रहा कन्या आश्रम 15 दिन में होगा शिफ्ट, कलेक्टर कटेसरिया के सख्त निर्देश
रतलाम

जर्जर भवन में चल रहा कन्या आश्रम 15 दिन में होगा शिफ्ट, कलेक्टर कटेसरिया के सख्त निर्देश

Shailendra SinghBy Shailendra SinghNovember 27, 2026Updated:November 27, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– बड़ावदा में बालक छात्रावास, कन्या आश्रम और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
– छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता, अस्पताल से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
बड़ावदा/रतलाम। रतलाम जिले के बड़ावदा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने छात्रावासों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जर्जर भवन में संचालित विमुक्त जाति कन्या आश्रम छात्रावास को 15 दिवस में अन्य भवन में शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर करने, परिसर का सीमांकन कराने और अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने बड़ावदा में अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास, विमुक्त जाति कन्या आश्रम छात्रावास एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने और आवश्यक कार्रवाई समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।जर्जर भवन में संचालित कन्या आश्रम 15 दिन में होगा शिफ्ट –
विमुक्त जाति कन्या आश्रम छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भवन की जर्जर स्थिति सामने आने पर कलेक्टर ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि छात्रावास को आगामी 15 दिवस के भीतर अन्य सुरक्षित भवन में शिफ्ट किया जाए। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए पुराने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन पर विचार करते हुए आवश्यक योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिफ्टिंग की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं किया जाए।
बालक छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता जांची –
कलेक्टर ने 50 सीटर अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे बच्चों से बातचीत कर भोजन की गुणवत्ता और उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे खाने के संबंध में जानकारी ली।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्सिंग स्टाफ की कमी पर कार्रवाई के निर्देश –
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने नर्सिंग स्टाफ की कमी की समस्या कलेक्टर के सामने रखी। इस पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर का सीमांकन कराने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। सीमांकन के बाद अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने तथा पक्के अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाने के निर्देश भी दिए।प्रसव और ओपीडी व्यवस्था का लिया जायजा –
कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव की स्थिति, ओपीडी व्यवस्था और ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सकों की ड्यूटी दिवसवार निर्धारित करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके और मरीजों को नियमित उपचार मिल सके। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एसडीएम विवेक सोनकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views: 10
#BADAWADA #collector ratlam #jaora news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shailendra Singh
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

Related Posts

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

November 27, 2026

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

जावरा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त, 10 भूमि स्वामियों को नोटिस जारी

November 26, 2026
Don't Miss
जावरा

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

By Shailendra SinghNovember 27, 2026

– अरूणोदय इनफार्मेशन सेंटर (एनजीओ) के माध्यम से होगा सेंटर का संचालन जावरा। रतलाम जिले…

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2026

कालूखेड़ा में दर्दनाक हादसा : परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों की मौत,परिजनों का चक्काजाम

November 27, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सिविल हॉस्पिटल जावरा में नवीन ओएसटी केंद्र शुरू, नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

November 27, 2026

बड़ावदा जन विश्वास शिविर में कलेक्टर कटेसरिया सख्त : पेयजल लीकेज तुरंत सुधारें, अवैध कॉलोनियों की रिपोर्ट दें

November 27, 2026

रतलाम में हुई 8.15 लाख की लूट का 10 दिन में पर्दाफाश, ड्राइवर ही निकला मास्टरमाईंड, 3 आरोपी गिरफ्तार

November 27, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.