– बेलगांव में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में एमपी-1 की डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट को मिला सम्मान, तीन प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
जावरा। बेलगांव के रेजिडेंसी क्लब में 21 एवं 22 नवंबर को आयोजित ऑल इंडिया लीनेस अवॉर्ड कॉन्फ्रेंस में लीनेस पुष्पा वरुण, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट एमपी-1, को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए कुल 19 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से जावरा सहित पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
एमपी-1 कृष्णिका की डिस्ट्रिक्ट सचिव कविता चौहान ने बताया कि ऑल इंडिया प्रेसिडेंट आशा मोहन राव के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस भव्य अवॉर्ड कॉन्फ्रेंस में अतिथि के रुप में आशा मोहन के साथ इंदु मेहता, डॉ मंजरी कुलकर्णी तथा सीमा पटने उपस्थित रही। आयोजन में देशभर से लीनेस पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पदाधिकारियों एवं क्लबों को सम्मानित किया गया। पुष्पा वरुण को प्राप्त 19 पुरस्कारों में तीन पुरस्कार विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किए गए। सिंगिंग प्रतियोगिता में एमपी-1 की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए डिस्ट्रिक्ट क्लब खंडवा ग्रेटर की लीनेस अंजलि रेवतानी को सम्मानित किया गया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्कर्ष उड़ान की लीनेस जयंती अभियंकर तथा होली नृत्य प्रतियोगिता में उत्कर्ष उड़ान ग्रुप को पुरस्कृत किया गया।
डिस्ट्रिक्ट पदाधिकारियों व वरिष्ठजनों ने दी बधाई –
लीनेस पुष्पा वरुण की इस उपलब्धि पर डिस्ट्रिक्ट सचिव सेवा गतिविधि पूष्पा वासन, डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष आभा शर्मा के साथ क्षेत्र के सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनकी सफलता को सामाजिक सेवा, संगठनात्मक नेतृत्व एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में प्रेरणादायक उपलब्धि बताया गया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
ऑल इंडिया लीनेस अवॉर्ड समारोह में पुष्पा वरुण का सम्मान, 19 पुरस्कारों से नवाजा गया
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

