– रतलाम जिले में प्रशासनिक फेरबदल : कलेक्टर अजय कटेसरिया ने कार्य सुविधा की दृष्टि से अधिकारियों के कार्यभार में किया बदलाव, कृष्णपाल सिंह बघेल को आलोट तहसीलदार का प्रभार
रतलाम। रतलाम जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका चौरसिया को अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी आलोट का प्रभार सौंपा गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर विवेक सोनकर को अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी जावरा की जिम्मेदारी दी गई है।
जावरा एसडीएम को आलोट तहसीलदार का प्रभार –
प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रशिक्षु अधिकारी राज्य प्रशासनिक सेवा कृष्णपाल सिंह बघेल को तहसीलदार आलोट का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही उन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आलोट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। कलेक्टर द्वारा किए गए इस बदलाव के तहत जावरा और आलोट में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे जाने से संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जावरा एसडीएम को बनाया आलोट तहसीलदार, विवेक सोनकर को जावरा एसडीएम की जिम्मेदारी
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

