– मुंडलाराम के किसान कुनाल पाटीदार की उपज व्यापारी वसिम मोहम्मद एंड ब्रदर्स ने खरीदी, शुभारंभ अवसर पर किसानों का पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत
जावरा। खाचरोद नाका स्थित लहसुन मंडी में बुधवार को मटर का श्रीगणेश हुआ। मटर मंडी में नीलामी एवं खरीदी का शुभारंभ व्यापारियों द्वारा किसानों की उपज खरीदकर किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुंडलाराम के किसान कुनाल पिता मुकेश पाटीदार 12 कट्टे मटर लेकर मंडी पहुंचे, जिन्हें व्यापारी वासिम मोहम्मद एंड ब्रदर्स ने 5101 रुपए के भाव से खरीदा।
मटर की खरीदी के शुभारंभ अवसर पर मंडी में अपनी उपज लेकर पहुंचे किसानों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं किसान नेता रामविलास धाकड़ व किसान नेताओं ने किया। इस दौरान किसानों में उत्साह देखने को मिला। मटर की खरीदी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज विक्रय के लिए मंडी में सुविधा मिलेगी तथा आगामी दिनों में मटर की आवक बढऩे की उम्मीद है। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में मटर किसान उपस्थित रहे। इस दौरान मंडी निरीक्षक अजय उपाध्याय, नन्दलाल सूर्यवंशी, गार्ड लोकेन्द्र सिंह, मोहन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मटर की खरीदी शुरू होने के साथ ही खाचरोद नाका स्थित लहसुन मंडी में अब मटर का व्यापार भी गति पकड़ेगा।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
खाचरोद नाका स्थित लहसुन मंडी में मटर का श्रीगणेश, 12 कट्टे मटर की 5101 रुपए के भाव में हुई खरीदी
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

