– ढाबों और ग्रामीण इलाकों में आबकारी विभाग की दबिश, 200 किलो लहान सहित 27,200 की सामग्री जब्त
– रोजाना, भीमाखेड़ी, चीपिया, मावता और रिछादेवड़ा में कार्रवाई; अवैध मदिरा विक्रेताओं के खिलाफ अभियान जारी
जावरा। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को जावरा वृत्त के अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध मदिरा और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला लहान जब्त किया गया। विभाग की इस कार्रवाई में कुल पांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
सहायक आबकारी आयुक्त विकास मण्डलोई के मार्गदर्शन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी शिव सिंहनाथ के नेतृत्व में गठित टीम ने रोजाना, भीमाखेड़ी, चीपिया, मावता तथा रिछादेवड़ा क्षेत्रों में अवैध मदिरा विक्रेताओं के यहां विधिवत तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान 56 पाव देशी मदिरा प्लेन, 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 200 किलोग्राम लहान जब्त किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 27,200 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) एवं 36 के तहत कुल पांच प्रकरण पंजीबद्ध किए हैं।
आबकारी टीम रही कार्रवाई में शामिल –
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह के साथ प्रधान आरक्षक प्रहलाद राठौर, ममता निनामा तथा नगर सैनिक चेतराम मालवीय और श्रवण कुमार मकवाना शामिल रहे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

