• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

रावण दहन देखने निकलने से पहले जान लें जावरा का ट्रैफिक प्लान, शाम 5 बजे से कई रास्तों पर प्रतिबंध

October 19, 2026

अंडरब्रिज की बदहाली दूर करने मैदान में उतरे पूर्व नपाध्यक्ष कड़पा, सफाई से लेकर रोशनी तक के इंतजामों के निर्देश

October 19, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल में गरबा की धूम, ‘महिषासुर वध’ ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

October 19, 2026
Facebook Twitter Instagram
Monday, October 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»महावीर जैन नेशनल स्कूल में गरबा की धूम, ‘महिषासुर वध’ ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
जावरा

महावीर जैन नेशनल स्कूल में गरबा की धूम, ‘महिषासुर वध’ ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

EditorBy EditorOctober 19, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Oplus_0
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पारंपरिक वेषभुष से सजे विद्यार्थियों ने गरबा रास कर मनाया शक्ति की भक्ति का त्यौहार
जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा में चार दिवसीय नवरात्रि महोत्सव भक्तिभाव, उत्साह और रंगारंग गरबा प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे विद्यार्थियों ने गरबा और रास की शानदार प्रस्तुतियों से विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। ‘माँ अम्बेÓ भजन, पारंपरिक गरबा गीत ‘पंखिड़ाÓ और बॉलीवुड फ्यूजन गरबा ने आयोजन में चार चाँद लगा दिए।
महोत्सव के दौरान विशेष नवरात्रि प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने भक्तिमय प्रस्तुतियों के माध्यम से माँ दुर्गा की आराधना की। पारंपरिक गरबा और रास में भारतीय लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली, वहीं बॉलीवुड फ्यूजन गरबा ने परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
‘महिषासुर वध’ नाटिका बनी आकर्षण का केंद्र –
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘महिषासुर वधÓ नाटिका रही। प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से विद्यार्थियों ने माँ दुर्गा की शक्ति, साहस और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चार दिनों तक चले इस महोत्सव में अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों ने निर्धारित दिनों में गरबा प्रस्तुतियाँ दीं। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संगीत, तालियों और सामूहिक नृत्य से पूरा विद्यालय परिसर गूंजता रहा।

प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने बताया नवरात्रि का महत्व –
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विन गंगवाल ने विद्यार्थियों को नवरात्रि के धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने माँ दुर्गा के आठ हाथों के प्रतीकात्मक अर्थ को समझाते हुए शक्ति, साहस, ज्ञान, रक्षा और सकारात्मक ऊर्जा जैसे गुणों का महत्व बताया। साथ ही विद्यार्थियों को सत्य, सदाचार और अच्छे कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। चार दिवसीय नवरात्रि महोत्सव भक्ति, आनंद और सांस्कृतिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और संस्कारों से जुडऩे का अवसर प्रदान किया। विद्यालय की यह पहल विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी सहयोग, सम्मान और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करने की दिशा में सराहनीय रही।

Post Views: 7
#Dandiya #Garba event #jaora news today #MJNS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रावण दहन देखने निकलने से पहले जान लें जावरा का ट्रैफिक प्लान, शाम 5 बजे से कई रास्तों पर प्रतिबंध

October 19, 2026

अंडरब्रिज की बदहाली दूर करने मैदान में उतरे पूर्व नपाध्यक्ष कड़पा, सफाई से लेकर रोशनी तक के इंतजामों के निर्देश

October 19, 2026

महाष्टमी पर 501 कन्याओं का पूजन और कन्या भोज

October 18, 2026
Don't Miss
जावरा

रावण दहन देखने निकलने से पहले जान लें जावरा का ट्रैफिक प्लान, शाम 5 बजे से कई रास्तों पर प्रतिबंध

By EditorOctober 19, 2026

– विजयादशमी पर जावरा में ट्रैफिक प्लान लागू, 3 रावण दहन स्थलों पर रहेगी विशेष…

अंडरब्रिज की बदहाली दूर करने मैदान में उतरे पूर्व नपाध्यक्ष कड़पा, सफाई से लेकर रोशनी तक के इंतजामों के निर्देश

October 19, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल में गरबा की धूम, ‘महिषासुर वध’ ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

October 19, 2026

महाष्टमी पर 501 कन्याओं का पूजन और कन्या भोज

October 18, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

रावण दहन देखने निकलने से पहले जान लें जावरा का ट्रैफिक प्लान, शाम 5 बजे से कई रास्तों पर प्रतिबंध

October 19, 2026

अंडरब्रिज की बदहाली दूर करने मैदान में उतरे पूर्व नपाध्यक्ष कड़पा, सफाई से लेकर रोशनी तक के इंतजामों के निर्देश

October 19, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल में गरबा की धूम, ‘महिषासुर वध’ ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

October 19, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.