– वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह भाटी के निधन से संगठन में शोक की लहर
जावरा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जावरा द्वारा स्वर्गीय श्री अजय सिंह जी भाटी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, सेवाभाव एवं संगठन के प्रति समर्पण को याद किया गया। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
स्वर्गीय श्री अजय सिंह भाटी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। वे वर्तमान में नगर पालिका परिषद में विधायक प्रतिनिधि एवं एल्डरमेन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन से भाजपा संगठन एवं उनसे जुड़े लोगों में शोक व्याप्त है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय भाटी के सामाजिक योगदान, सेवाभाव और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का स्मरण किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में ये रहे उपस्थित –
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेश सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर मंडल महामंत्री मनीष ऊंटवाल, भाजपा नेता एवं एल्डरमेन प्रमोद रावल, अजय सकलेचा, मनोहर पांचाल, वीरेंद्र सिंह चौहान, घनश्याम सोलंकी, जिला कार्यसमिति सदस्य दशरथ कसानिया, पार्षद अनिल मोदी, पार्षद प्रतिनिधि सोनू यादव, राजेश धाकड़, भाजपा नेता सैय्यद अमजद अली, महेंद्र चौहान, शरीफ कुरैशी, हिम्मत परिहार, इरफान कुरैशी, जफर भाई, मोतीलाल यादव, सत्यनारायण पांचाल, विनोद कवि, पंकज कांठेड़, रईस, मनोज पांचाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

