– विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में हुई चिकित्सकों की पदस्थापना
जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रिक्त चिकित्सकीय पदों की पूर्ति की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सालयों में कुल 12 चिकित्सकों की पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं।
विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ चिकित्सालयों में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से चिकित्सकों की पदस्थापना को लेकर चर्चा की थी।
जावरा चिकित्सालय को मिले 5 डाक्टर –
प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार सिविल हॉस्पिटल जावरा में 5 चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। इनमें डॉ. श्रेया रातवजिया, डॉ. सृष्टि गर्ग, डॉ. समीक्षा अग्रवाल, डॉ. वरुण साहू एवं डॉ. विजय पाटीदार शामिल हैं। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिंगनोद में 3 चिकित्सकों—डॉ. प्रतिभा पाटीदार, डॉ. किशन पाटीदार एवं डॉ. कृष्णा परमार—की पदस्थापना की गई है।
पिपलौदा को मिले 4 डॉक्टर –
वहीं सिविल हॉस्पिटल पिपलौदा में 4 चिकित्सकों—डॉ. राहुल कुशवाह, डॉ. मनीषा पाटीदार, डॉ. अर्चिषा कांत एवं डॉ. शेजल जाटव—की नियुक्ति की गई है। चिकित्सकों की पदस्थापना से जावरा विधानसभा क्षेत्र के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पदों की पूर्ति होगी। क्षेत्रवासियों ने इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल एवं विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

