• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026

जावरा में जन्माष्टमी पर भारत विकास परिषद ने बांटे 501 तुलसी पौधे, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

September 4, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

September 4, 2026
Facebook Twitter Instagram
Friday, September 4
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में जन्माष्टमी पर भारत विकास परिषद ने बांटे 501 तुलसी पौधे, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
जावरा

जावरा में जन्माष्टमी पर भारत विकास परिषद ने बांटे 501 तुलसी पौधे, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

EditorBy EditorSeptember 4, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– पिपली बाजार में हुआ भव्य आयोजन, राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने तुलसी की धार्मिक महत्ता पर दिया संदेश
जावरा। भारत विकास परिषद शाखा जावरा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर संस्था के महत्वपूर्ण प्रकल्प तुलसी पौधा वितरण का भव्य आयोजन पिपली बाजार, जावरा में किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में आमजन ने सहभागिता की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा 501 तुलसी पौधों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रसंत नमन वैष्णव रहे। उनका स्वागत संस्था अध्यक्ष शेखर नाहर, सचिव गोपाल सेठिया एवं कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने किया। कार्यक्रम में नाहर परिवार, बाबूलाल खमेसरा, डॉ. जी.एल. पटेल, महेंद्रसिंह बामनखेड़ी, सत्येंद्र जोशी, राजेश शर्मा, प्रकाश कोठारी, सुनील कोठारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रसंत नमन वैष्णव एवं समस्त अतिथियों द्वारा भगवान बाल गोपाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों का संस्था सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।
जन्माष्टमी के अवसर पर बांटे 501 पौधे –
तुलसी पौधा वितरण प्रकल्प के प्रभारी गोवर्धन दायम ने बताया कि भारत विकास परिषद जावरा द्वारा जन्माष्टमी के अवसर पर 501 तुलसी पौधों का वितरण किया गया। इस प्रकल्प को सफल बनाने में सहयोग करने वाले लाभार्थियों एवं सहयोगकर्ताओं में देवेंद्र मूणत, ईश्वरप्रसाद त्रिवेदी, पीयूष मूणत, रजत कोठारी, अनिल-सुनील पोखरना, अरविंद पाटीदार, भेरूलाल-घनश्याम पाटीदार, रवि खारीवाल, हिम्मत आतुश धारीवाल, सुभाष डूंगरवाल, मोहन सैनी, जगदीश जी, अमित वोरा, कमल राठौड़, निलेश दसेड़ा, शिखर धारीवाल आदि के प्रति आभार व्यक्त किया गया।दी आगामी प्रकल्पों की जानकारी –
संस्था सचिव गोपाल सेठिया ने भारत विकास परिषद जावरा द्वारा आगामी दिनों में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रकल्पों की जानकारी दी। वहीं अध्यक्ष शेखर नाहर ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं नागरिकों का संस्था की ओर से अभिनंदन किया। कार्यक्रम में संस्था सदस्य लोकेश पांड्या द्वारा अतिथियों को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा गया।
राष्ट्रसंत ने बताया तुलसी का महत्व –
राष्ट्रसंत नमन वैष्णव ने नगरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए मां तुलसी की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी परिवार के घर में मां तुलसी का पौधा होना चाहिए। तुलसी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में विशेष स्थान रखती है। कार्यक्रम का संचालन संस्था सदस्य लोकेश शर्मा भूतेड़ा ने किया। अंत में प्रकल्प प्रभारी गोवर्धन पटेल दायम एवं कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Post Views: 3
#bharatvikasparishad #jaora news today #tulsi paudha vitran
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

September 4, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल में तीन दिवसीय जन्माष्टमी समारोह, मटकी फोड़ से लेकर श्रीकृष्ण के जीवन पर भव्य नाट्य प्रस्तुति तक

September 4, 2026
Don't Miss
जावरा

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

By EditorSeptember 4, 2026

– गमलों सहित तुलसी पौधों का वितरण, गीता के महत्व पर विजय आचार्य ने किया…

जावरा में जन्माष्टमी पर भारत विकास परिषद ने बांटे 501 तुलसी पौधे, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

September 4, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

September 4, 2026

महावीर जैन नेशनल स्कूल में तीन दिवसीय जन्माष्टमी समारोह, मटकी फोड़ से लेकर श्रीकृष्ण के जीवन पर भव्य नाट्य प्रस्तुति तक

September 4, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जन्माष्टमी पर जन सेवा समिति ने बांटे 1111 तुलसी पौधे और श्रीमद्भगवद्गीता

September 4, 2026

जावरा में जन्माष्टमी पर भारत विकास परिषद ने बांटे 501 तुलसी पौधे, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

September 4, 2026

सेंट पॉल्स कॉन्वेंट स्कूल में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व

September 4, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.