• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, August 12
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज
जावरा

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

EditorBy EditorAugust 12, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद ष्टरूह्र चन्द्रशेखर सोनिस ने बताई कार्रवाई
– TI दीपक मंडलोई के आश्वासन पर शाम 5 बजे खत्म हुआ घंटाघर धरना
जावरा। नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर प्लास्टिक के कट्टों में गायों की हड्डियां मिलने के वीडियो सामने आने के बाद बुधवार को जावरा में सुबह से शाम तक विरोध प्रदर्शन चला। हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य मामले को लेकर नगर पालिका पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। विरोध के दौरान संगठन के सदस्यों ने कंकाल नगर पालिका सीएमओ की टेबल पर रखकर नाराजगी जताई। यहां से सभी औद्योगिक पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज करवाने पहुंचे लेकिन प्रकरण दर्ज नहीं होने पर सभी पुन: नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और सीएमओ चेम्बर के बाहर धरना देकर बैठ गए। नगर पालिका में चर्चा के बाद भी संगठन के सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और बाद में शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। बीच चौराहे पर धरना शुरू होने से बाजार में जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई और सीएसपी युवराज सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। पुलिस के आश्वासन के बाद शाम करीब 5 बजे धरना समाप्त किया गया।प्लास्टिक के कट्टों में हड्डियां दिखने का दावा –
हिंदू संगठनों के सदस्यों द्वारा नगर पालिका अधिकारियों को कुछ वीडियो दिखाए गए, जिनमें प्लास्टिक के कट्टों में हड्डियां दिखाई देने की बात कही गई। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका में कंकाल रखकर विरोध जताया और कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
CMO बोले—ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर का वीडियो, फिर भी शुरू कराई जांच –
मामले में नगर पालिका सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस ने बताया कि हिंदू संगठन के लोगों ने उन्हें कुछ वीडियो दिखाए हैं, जिनमें प्लास्टिक के कट्टों में हड्डियां दिखाई दे रही हैं। उनके अनुसार वीडियो में दिखाई दे रही हड्डियां नगर पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर नजर आ रही हैं। वीडियो में किसी व्यक्ति का चेहरा भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है। सीएमओ ने बताया कि संगठन की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित के खिलाफ नोटिस जारी किए गए हैं और आंतरिक जांच प्रारंभ करवा दी गई है। साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि ट्रेंचिंग ग्राउंड पर गुरुवार से दोबारा सीसीटीवी कैमरे बहाल किए जाएंगे। इसके अलावा वहां चौकीदार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति की निगरानी की जा सके।मृत पशुओं को लेकर नगर पालिका ने तय की व्यवस्था –
सीएमओ चन्द्रशेखर सोनिस ने यह भी बताया कि अब नगर पालिका द्वारा केवल आवारा पशुओं को ही उठाया जाएगा। यदि गौशाला में कोई पशु मृत होता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित गौशाला की होगी। इसी प्रकार किसी निजी पशु की मृत्यु होने पर उसकी जिम्मेदारी संबंधित पशुपालक की रहेगी।
घंटाघर पर धरने से बाजार में लगा जाम –
नगर पालिका में प्रदर्शन के बाद संगठन के सदस्य शहर के प्रमुख घंटाघर चौराहे पर पहुंचे और बीच चौराहे पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन के चलते बाजार में यातायात प्रभावित हुआ और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की।
TI  दीपक मंडलोई बोले—विधिवत जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन –
शहर थाना प्रभारी दीपक मंडलोई ने बताया कि घंटाघर क्षेत्र शहर पुलिस थाने के अंतर्गत आता है। धरने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को विधिवत जांच के उपरांत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। पुलिस की समझाइश और आश्वासन के बाद संगठन के लोग सहमत हुए और घंटाघर चौराहे से धरना समाप्त किया।
सुबह से शाम तक चला विरोध, अब जांच के नतीजे पर नजर –
ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर हड्डियां मिलने के वीडियो से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सुबह नगर पालिका से होते हुए शाम तक घंटाघर चौराहे पर जारी रहा। करीब 5 बजे धरना समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य हुआ। अब मामले में नगर पालिका की आंतरिक जांच और पुलिस जांच के नतीजों पर नजर रहेगी। प्रशासन द्वारा सीसीटीवी बहाल करने और चौकीदार की व्यवस्था किए जाने के बाद ट्रेंचिंग ग्राउंड की निगरानी भी बढऩे की उम्मीद है।

Post Views: 4
#CMOjaora #hindu sanghathan #jaora news today #POLICE
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026

जावरा में ग्रामीण विद्यार्थियों की परिवहन समस्या को लेकर छात्र नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, निजी बसों की मनमानी पर कार्रवाई की मांग

August 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

By EditorAugust 12, 2026

– हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद ष्टरूह्र चन्द्रशेखर सोनिस ने बताई कार्रवाई – TI…

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026

जावरा में गौवंश सुरक्षा को लेकर गौ रक्षा दल ने सौंपा ज्ञापन, 8 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

August 11, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में गायों की हड्डियों को लेकर दिनभर प्रदर्शन, CMO की टेबल से घंटाघर तक पहुंचा मामला; जांच शुरु, प्रकरण दर्ज

August 12, 2026

रतलाम में तिरंगा वाहन रैली, युवाओं ने लिया राष्ट्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प

August 12, 2026

हरियाली अमावस्या पर जावरा में पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान

August 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.