• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

July 16, 2026

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 16
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना
जावरा

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

EditorBy EditorJuly 16, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– 2018 में 6 गोवंशों को वध के लिए महाराष्ट्र ले जाते पकड़ा गया था आरोपी, न्यायालय ने साक्ष्यों के आधार पर सुनाई सजा
जावरा। जावरा न्यायालय ने गोवंश को अवैध रूप से वध के उद्देश्य से परिवहन करने के एक मामले में आरोपी को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के कठोर कारावास एवं 5 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह निर्णय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अरुण सिंह अलावा ने सुनाया।
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनील सिंह खेर ने बताया कि घटना 14 मार्च 2018 की है। थाना जावरा शहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोलेरो पिकअप वाहन (क्रमांक एमपी-43-जी-1553) में छह गोवंशों को क्रुरतापूर्वक भरकर वध के उद्देश्य से जावरा से मालेगांव (महाराष्ट्र) ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जावरा चौपाटी पर नाकाबंदी कर वाहन को रोका। चालक ने अपना नाम जफर पिता अकरम कुरैशी (28 वर्ष), निवासी माधवगंज मोहल्ला, नीमच बताया। वाहन की तलाशी लेने पर पीछे तिरपाल के नीचे छह गोवंश रस्सियों से बंधे हुए अत्यंत क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरे मिले। आरोपी परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पूछताछ में गोवंशों को वध के लिए महाराष्ट्र ले जाने की बात सामने आई।
पशु क्रुरता अधिनियम में दर्ज किया था प्रकरण –
पुलिस ने मौके पर वाहन, तिरपाल, रस्सियां एवं गोवंशों को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद गोवंशों को गोपाल इफ्तेखार गौशाला, जावरा भेजा गया। इसके बाद थाना जावरा शहर में मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं 4, 6, 9 तथा पशु क्रुरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना पूर्ण होने पर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में प्रस्तुत दस्तावेजी एवं मौखिक साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी जफर को दोषी करार देते हुए मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 सहपठित धारा 9(2) के तहत एक वर्ष के कठोर कारावास एवं 5,000 के अर्थदंड से दंडित किया। मामले में शासन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सुनील सिंह खेर ने प्रभावी पैरवी की।

Post Views: 5
#court jugment #gauvansh #jaora news today
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026

Jaora Public School में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, विद्यार्थियों ने भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश

July 16, 2026
Don't Miss
खेल

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

By EditorJuly 16, 2026

– जिला स्तर पर 8 खिलाड़ी चयनित, 7 ने संभाग स्तर के लिए किया क्वालीफाई…

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026

Jaora Public School में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, विद्यार्थियों ने भक्ति और संस्कृति का दिया संदेश

July 16, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

महावीर जैन नेशनल स्कूल जावरा के खिलाड़ियों ने शतरंज में लहराया परचम, 7 का संभाग स्तर के लिए चयन

July 16, 2026

जावरा में गोवंश तस्करी के आरोपी को 1 वर्ष का कठोर कारावास और 5 हजार जुर्माना

July 16, 2026

जावरा में दिव्यांगों ने उठाई पेंशन बढ़ाने की मांग, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.