– राहुल ओस्तवाल और विभाग संगठन मंत्री विनोद सिरोही ने किया सम्मानित, शिक्षा के साथ राष्ट्रसेवा का दिया संदेश
जावरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास का संदेश देते हुए युवाओं से समाज के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
78वें स्थापना दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जावरा नगर इकाई द्वारा शिक्षा, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राहुल ओस्तवाल एवं मंदसौर विभाग संगठन मंत्री विनोद सिरोही रहे। वहीं रतलाम जिला प्रमुख विश्वराज सिंह की विशेष उपस्थिति रही।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा का मजबूत आधार है। उन्होंने युवाओं से अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करते हुए देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
नगर अध्यक्ष सानिध्य जैन ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए अभाविप की स्थापना, उद्देश्य एवं राष्ट्रवादी छात्र संगठन के रूप में उसके योगदान पर प्रकाश डाला। नगर सह मंत्री जय छाजेड़ ने प्रभावी संचालन किया, जबकि नगर मंत्री सुजल मेहता ने अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, पत्रकार बंधुओं एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में अभाविप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में परिषद के सभी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

