• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, October 1
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»जावरा में 3 नेत्रदान और 1 देहदान: लायंस क्लब व संजीवनी फाउंडेशन की बड़ी पहल
जावरा

जावरा में 3 नेत्रदान और 1 देहदान: लायंस क्लब व संजीवनी फाउंडेशन की बड़ी पहल

EditorBy EditorMay 14, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा में मानवता की मिसाल: नेत्रदान से मिली रोशनी, देहदान से मिलेगा जीवन
जावरा। लायंस क्लब जावरा एवं संजीवनी फाउंडेशन द्वारा नगर में 4 देहदान की प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। वहीं लायंस क्लब जावरा एवं भारत विकास परिषद, शाखा जावरा के संयुक्त तत्वावधान में लायंस क्लब की नेत्र संग्रहण केंद्र टीम के सहयोग से मानव सेवा का प्रेरणादायी कार्य करते हुए एक ही दिन में 3 नेत्रदान भी संपन्न कराए गए। इस उल्लेखनीय सेवा कार्य को नगर में मानवता, सामाजिक जागरूकता एवं परोपकार की उत्कृष्ट मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
लायंस क्लब जावरा द्वारा इस वर्ष का 13वां, 14वां एवं 15वां नेत्रदान भी इसी अवसर पर संपन्न कराया गया। नेत्रदानी पुण्यात्माओं में लोकतंत्र सेनानी (मीसा बंधु) स्व. राजमल बरेया, स्व. धुलचंद्र मांदलिया एवं नेत्रदानी एवं देहदानी स्व. सुमनदेवी धारीवाल शामिल रहे। लायंस क्लब जावरा एवं संजीवनी फाउंडेशन की टीम द्वारा देहदान की संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कर मेडिकल शिक्षा एवं मानव सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि नेत्रदान के माध्यम से जरूरतमंद व्यक्तियों को नई रोशनी प्राप्त होगी, वहीं देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं शोध कार्यों में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

मिसा बंधु राजमल बरैया को गार्ड ऑफ ऑनर देते हुए।

मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म हैं सेवा –
इस अवसर पर लायंस क्लब एवं संजीवनी फाउंडेशन के अध्यक्ष यश जैन एडवोकेट ने कहा कि मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म सेवा है। नेत्रदान एवं देहदान केवल दान नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रेरणा का संदेश है। किसी व्यक्ति के निधन के बाद भी उसके द्वारा किया गया नेत्रदान किसी जरूरतमंद के जीवन में उजाला ला सकता है तथा देहदान चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के माध्यम से अनेक लोगों के जीवन को बचाने में सहायक बनता है। समाज में इस प्रकार की जागरूकता बढऩा अत्यंत आवश्यक है। आज जिन परिवारों ने इस कठिन समय में मानवता का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया है, वे वास्तव में सम्मान एवं अभिनंदन के पात्र हैं। लायंस क्लब जावरा एवं संजीवनी फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा, सहयोग एवं जनजागरण के कार्य निरंतर करते रहेंगे। शेखर नाहर ने कहा कि नेत्रदान मानवता के लिए सर्वोच्च दान है तथा समाज को ऐसे प्रेरणादायी कार्यों से आगे आकर जुडऩा चाहिए।

दैहदानी श्रीमती धारीवाल को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ बिदा करते परिजन।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी बिदाई –
इस अवसर पर देहदानी स्व. सुमनदेवी धारीवाल एवं लोकतंत्र सेनानी नेत्रदानी स्व. राजमल बरेया को गॉड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान प्रदान किया गया। अंतिम यात्रा एवं सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन, परिजन, संस्था पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। देहदान की प्रक्रिया में पार्थिव शरीर को रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाने हेतु रेडक्रॉस की एम्बुलेंस उपलब्ध करवाने में रेडक्रॉस के विरेंद्र सिसोदिया का विशेष सहयोग रहा। सभी स्थानों पर नेत्रदान एवं देहदान की प्रक्रिया को सफल बनाने में संजीवनी फाउंडेशन के वैभव रांका एवं लायंस क्लब जावरा की नेत्रदान-देहदान समिति के चेयरमैन मनीष कोचर का विशेष योगदान रहा। संस्था परिवार की ओर से उन तीनों परिवारों के प्रति विशेष साधुवाद व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस पुण्य कार्य के लिए सहमति प्रदान कर समाज में जागरूकता एवं मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

नैत्रदानी मांदलिया के परिजनों को प्रमाण पत्र सौंपते हुए।

इनकी रही उपस्थिति –
इस सेवा कार्य में लायंस क्लब जावरा, भारत विकास परिषद, संजीवनी फाउंडेशन, नेत्र संग्रहण केंद्र टीम एवं विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा। इस दौरान डॉ. दिलीप शाकल्य, पिंकेश मेहरा, विजय पामेचा, अनिल काला, गोपाल सेठिया, सचिन लुहाडिय़ा, डॉ. अजयसिंह राठौर, सुधीर जैन, अनिल धारीवाल, डॉ. हेमंत तोलानी, अजीत चतर, प्रकाश कोठारी, इंदरमल टुकडिय़ा सहित कई मीसा बंधु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post Views: 110
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

October 1, 2026

जावरा विधानसभा में 12 चिकित्सकों की पदस्थापना, जावरा-पिपलौदा-रिंगनोद के स्वास्थ्य केंद्रों में भरे गए रिक्त पद

September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

By EditorOctober 1, 2026

– उण्डेर में शासकीय भूमि पर कपास-मक्का की फसल के बीच हो रही थी गांजे…

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026

जावरा में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित, सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने किया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान

October 1, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

सरवन में शासकीय जमीन पर गांजे की खेती पकड़ी, 2,948 पौधे जब्त; आरोपियों की तलाश शुरू

October 1, 2026

रतलाम के 2 पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार

October 1, 2026

Ratlam Police Transfer: एसपी अमित कुमार ने 11 निरीक्षकों के किए तबादले, 9 थानों को मिले नए प्रभारी

October 1, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.