– निरीक्षण के बाद इंजिनियर को दिया नप्ती कर एस्टीमेट बनाने का आदेश
– सफाई के साथ गढ्ढों में चुरी व मुरम भी डालने के लिए कहा
जावरा। शहर के पिपलौदा रोड़ पर वार्ड क्रमांक 29 के अन्तर्गत आने वाली नित्यानंदधाम कॉलोनी और आनंद कॉलोनी के वैध मतदाताओं ने किचड़ और गढ्ढों से मुक्ति दिलाने विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय से गुहार लगाई थी। जिस पर विधायक ने नपा सीएमओ को तत्काल मौका मुआयना कर विधायक निधि और विशेष निधि से सडक़ व नाली बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। विधायक के आदेश के परिपालन में नपा सीएमओ राहुल शर्मा, इंजिनियर महेश सोनी तथा शैलेन्द्रसिंह सोलंकी ने कॉलोनियों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रहवासियों ने सीएमओ को पूरी कॉलोनी में घुमाते हुए समस्याओं से रुबरु करवाया। खाली पड़े प्लाटों में पसरी गंदगी, नालियों में जमा गाद के साथ ही सडक़ो में हो रहे गढ्ढे दिखाते हुए जब तक स्थायी समस्या न हो तब तक अस्थायी रुप से सफाई करवाने, मच्छरों की दवाई डलवाने के साथ गढ्ढों में चुरी व मुरम डलवाने की मांग की। जिस पर सीएमओ शर्मा ने इंजिनियिर सोनी को तत्काल गढ््ढों में चुरी व मुरम की फिलिंग करवाने के साथ ही सफाई मेट को कॉलोनी की समुचित सफाई तथा दवाई का छिडकाव करने के निर्देश दिए।
दो तीन में करेंगे सडक़ की नप्ती –
निरीक्षण उपरांत विधायक डॉ पाण्डेय के आदेशानुसार सीएमओ ने इंजिनियर को नित्यानंद कॉलोनी और आनंद कॉलोनी की सडक़ों व नाली की नप्ती कर एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। जिस पर इंजिनियिर महेश सोनी ने बताया कि दो या तीन में नपा में दर्ज कॉलोनी रिकार्ड के अनुसार नक्क्षा देखकर नप्ती की जाएगी, साथ ही कॉलोनाईजर से भी कॉलोनी में विकास कार्य करने को लेकर चर्चा करने की बात कहीं।




Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

