– सांदीपनि विद्यालय पर आयोजित हुआ विकास खण्ड स्तरीय लेपटॉप वितरण समारोह
जावरा। मध्यप्रदेश सरकार की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लेपटॉप वितरण हेतु समारोह का आयोजन शुक्रवार को प्रदेशभर में आयोजित हुआ। इसी कड़ी में जावरा के सांदीपनि विद्यालय में भी जावरा विकासखण्ड स्तरीय आयोजन हुआ। जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से लेपटॉप की राशि वितरित की गई। इस दौरान भोपाल के मींटो हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी विद्यार्थियों को दिखाया गया।
सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रुप में पूर्व जनपद अध्यक्ष रामविलास धाकड़, विशेष अतिथि नगर पालिका जावरा पार्षद शिवेंद्र माथुर, रजत सोनी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य राजेन्द्र बोस ने की। शुभारंभ प्रात: 10 बजे सरस्वती पूजन के साथ हुई। अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत शिक्षिका वर्षा तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक राकेश डारिया, मुकेश गहलोत, गिरीश मुले, राधेश्याम गहलोत, विजय प्रजापत, पवन अटोलिया आदि ने किया। अतिथि परिचय संस्था प्राचार्य ने दिया। मुख्य अतिथि धाकड़ ने विद्यार्थियों को शासन की लेपटॉप योजना के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में सफलता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। पार्षद माथुर एवं सोनी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी।
इन स्कूलों के बच्चों को मिली राशि –
विकास खण्ड स्तरीय अयोजन में अतिथियों ने विकासखंड के सांदीपनि विद्यालय जावरा, कमला नेहरू उमावि जावरा, मॉडल स्कूल जावरा, सेंट हैदर स्कूल जावरा, शासकीय उमावि सरसी, श्री साई पब्लिक स्कूल सरसी के उपस्थित कुल 25 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान शासकीय उमावि सरसी प्राचार्य भारती भावसार, सांदीपनि विद्यालय की शिक्षिका ज्योति जोशी, विभा जैन, रीना धाकड़, अश्विनी पंवार के साथ मेघावी विद्यार्थियों के अभिभावक ओर विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन सुनील सोनी ने किया। आभार राकेश डारिया ने माना।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

