– सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 10 वीं और 12 वीं में बच्चों ने पाई सफलता
जावरा। महावीर जैन नेशनल स्कूल, जावरा का सीबीएसई बोर्ड का कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अश्विन गंगवाल एवं स्टाफ ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
10 वीं में इन्होने पाई सफलता –
कक्षा 10 वी में सफ़ीना 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम रही, इसके साथ ही शुभी चौरडिय़ा 91.6 प्रतिशत तनिष्क त्रिवेदी 91 प्रतिशत, तौसीफ़ गनी 90.2 प्रतिशत, दर्शील आंचलिया 90 प्रतिशत, शिवांग कुमार शर्मा 89.2प्रतिशत, हर्षिता राठौड़ 88.8 प्रतिशत, मयंक अग्रवाल 87.2प्रतिशत, तनिष्का राठौर 86.6 प्रतिशत, परी ठक्कर 85.2प्रतिशत, अक्सा मंसूरी 85.2प्रतिशत, वैशाली स्वामी 85 प्रतिशत और अन्य ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
12 वीं में इन विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन –
12 वी कॉमर्स स्ट्रीम में माही चत्तर ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। उनके साथ मुस्तफा तालवाला 92.4प्रतिशत, चिराग मेहता 92.2 प्रतिशत, रिद्धिमा लुक्कड़ 91.4 प्रतिशत और अर्नव कुमावत 89.4 प्रतिशत, कृति दसेड़ा 88.4 प्रतिशत, साराह बोहरा 88 प्रतिशत ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसी प्रकार 12 वी साइंस स्ट्रीम में रोहित ओरा ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके साथ आरिनी जैन 85 प्रतिशत, स्वाति पिठवा 84.6 प्रतिशत, अभिषेक धाकड़ 84.4 प्रतिशत और अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

