– खेड़ापति हनुमान मंदिर पर जली चूल, सैंकड़ो भक्तों ने अंगारो पर चल दिखाई आस्था
जावरा। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि के दिन इकबाल गंज स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चूल का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने नंगे पैर चलकर अपनी आस्था प्रकट की। सोमवार की शाम को श्रीखेड़ापति हनुमान जी की आरती के बाद चुल प्रारंभ हुई। जिसमें सबसे पहले हाथों में तलवार और खप्पर लेकर भोपाजी निकले, उनके बाद आम जनता धधकती लपटों और अंगारों पर नंगे पैर चल कर अपनी आस्था दिखाई। आयोजन को देखने सैंकड़ो लोग जुटे।



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

