– घंटाघर चौराहे पर भाजपा नगर मंडल ने किया संचलन का स्वागत
जावरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा गुणवत्ता पथ संचलन निकाला गया। शहर के इकबाल गंज मैला मैदान पर विभाग संघ चालक तेजराम मांगरोदा के बौद्धिक के बाद पथ संचलन प्रारंभ हुआ। रतलामी गेट, नीम चौक, आजाद चौक, खारीवाल कॉलोनी, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, धान मंडी, रतलामी गेट होकर पुन: मैदान पर पहुंचा। संचलन में घोष की धुन में करीब 100 से अधिक स्वयं सेवकों ने कदम ताल मिलाई।
पथ संचलन का शहर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। घंटाघर चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी ने संचलन का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, महेश शर्मा, अजयसिंह भाटी, घनश्याम सोलंकी, राजेश धाकड़, महेन्द्र चौहान, मनीष ऊंटवाल, सत्यनारायण पांचाल सोनु यादव आदि मौजुद रहे। 



Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

