– पत्र में लिखा सहानुभूति पूर्वक विचार कर कार्यवाही करेंं
जावरा। उज्जैन से जावरा तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में भूतेड़ा से ज़ोयो तिराहे तक प्रस्तावित 7 फ्लाय ओवर का विरोध कर रही जन संघर्ष समिति ने इस मामले में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी को पत्र सौंपकर सांसद सुधीर गुप्ता से इस संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी। जन संघर्ष समिति के मांग पत्र के मिलने के बाद क्षैत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले में सहानुभूति से विचार करने की बात कहीं हैं। वहीं सांसद ने इस मामले में सीएम से मोबाईल पर चर्चा भी की।
सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने बताया कि सांसद सुधीर गुप्ता जावरा विधानसभा के लोगों के दु:ख, सुख में हमेशा खड़े हैं, जन संघर्ष समिति तो कि पिछले करीब डेढ़ माह से अपना रोजगार बचाने के लिए प्रदर्शन कर रही हैं, इसी कड़ी में समिति ने सांसद के नाम एक मांग पत्र सौंपा था। जिस पर सांसद गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर बताया कि जन संघर्ष समिति का मांग पत्र प्राप्त हुआ हैं, जिसमें उन्होने जावरा उज्जैन रोड़ चोड़ीकरण में जमीन हेतु अधिग्रहण न करने तथा जो रोड़ बनी हैं उसे ही चौड़ा करने के साथ ही प्रस्तावित फ्लायओवहर को नहीं बनाने की मांग की हैं। पत्र में सांसद गुप्ता ने सीएम डॉ यादव से आग्रह किया हैं कि वे इस मामले में सहानुभूति पूर्वक विचार कर आगे की कार्रवाई करें।
०००००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

