जावरा। श्री मोहनखेड़ा जैन तीर्थ के जैन मुनि पीयूषचन्द्र विजयजी मसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री को पत्र लिखकर इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के रूट में संशोधन की मांग की है। उन्होंने पत्र में परम पूज्य गच्छाधिपति मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक गुरुदेव आचार्य प्रवर श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब के उस स्वप्न का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने मोहनखेड़ा तीर्थ के समीप रेलवे स्टेशन की कल्पना की थी।
मुनि श्री ने कहा कि इससे गुरुभक्तों (श्रावक-श्राविकाओं) और तीर्थ यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने रेल लाइन को सरदारपुर होते हुए मोहनखेड़ा तीर्थ के समीप से निकालने की अपील की। मुनि श्री ने बताया कि आस्था का केंद्र मोहनखड़ा तीर्थ है, वही दादा गुरुदेव राजेंद्रसूरीश्वरजी महाराज साहेब अभिधान राजेद्र कोष के रचयिता थे, जैन नही अपितु हर वर्ग के गुरुभक्त देश-विदेश से दर्शनार्थ हेतु आते है,साथ इस तीर्थ पर अनेक हस्तियां आती रहती है।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

