– दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में दिखाएंगी अपना हुनर
जावरा। सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल जावरा की छात्रा नीलाद्री जुलवानिया ने यूसीमास (यूनिवर्सल कॉन्सेप्ट ऑफ मेंटल अरिथमेटिक सिस्टम) परीक्षा में अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए दिल्ली में आयोजित अन्र्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने बताया कि यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। छात्रा ने यह साबित किया है कि कठिन परिश्रम और लगन के साथ कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उनका प्रदर्शन अन्य छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि वह आने वाले चरणों में भी इसी तरह सफलता अर्जित करें। विद्यालय परिवार उनके साथ हर कदम पर खड़ा है। यूसीमास परीक्षा बच्चों के मानसिक गणना और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को निखारने का अद्वितीय मंच है। संस्था मैनेजर भाविक मूणत ने बताया कि छात्रा की इस उपलब्धि ने विद्यालय, अभिभावकों और सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का मान बढ़ाया है। नीलाद्री अब आगामी अन्र्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जो दिल्ली में दिनांक 14 से 15 दिसंबर 24 को आयोजित होने वाली हैं। प्रतियोगिता के में भाग लेने निलाद्री गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान कर उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
यूसीमास की अन्र्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल की नीलाद्री का चयन
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

