– ग्रामीणों के साथ आसपास के हजारों लोगों ने ग्रहण की अन्नकूट प्रसादी
जावरा। भीमाखेड़ी स्थित बालाजी महाराज पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया। शाम करीब साढ़े 6 बजे बालाजी की महाआरती उतारी गई। इस दौरान बालाजी महाराज को 56 भोग लगाया गया। मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा कर फुलों से सजाया गया। महाआरती के बाद हजारों श्रृद्धालुओं ने अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शुक्रवार को भीमाखेड़ी स्थित श्री बालाजी मंदिर पर श्री महावीर हनुमान भक्त मंडल भीमाखेड़ी द्वारा अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया। शाम करीब 6 बजे संस्था संरक्षक अशोक जैन (आंटिया) के जन्मदिवस के अवसर पर महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान बालाजी महाराज को 56 भोग प्रसादी का भोग लगाया। महाआरती के पश्चात भक्तों के लिए अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें भीमाखेड़ी के साथ ही आसपास के ग्रामीण अंचलों तथा जावरा के करीब 5 हजार से अधिक भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की। महाआरती से पूर्व समिति पदाधिकारियों व ग्रामीणों के साथ अशौक आंटिया के ईष्ट मित्रों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर जन्मदिन मनाया गया। 
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

